Tulsi Vivah 2024 Dos And Don't: तुलसी विवाह हर साल कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन कराया जाता है। इस दिन पूरे विधि- विधान के साथ तुलसी माता और भगवान शालीग्राम का विवाह किया जाता है। इस साल तुलसी विवाह 13 नवंबर 2024 को किया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि तुलसी का विवाह अपने आंगन में कराने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। भगवान शालीग्राम को भगवान विष्णु का ही रूप माना जाता है। इनकी पूजा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होत है। शास्त्रों में तुलसी विवाह के लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं तुलसी विवाह के दिन क्या करें क्या नहीं।
Tulsi Vivah 2024 Dos (तुलसी विवाह के दिन क्या करें)
- तुलसी विवाह के दिन स्नान के बाद तुलसी के पौधे को अच्छे से साफ करें।
- इस दिन तुलसी माता को सिंगार का सामान चढ़ाएं।
- तुलसी की जड़ों के पास और आंगन में रंगोली बनाएं।
- शालीग्राम की शाली को गंगाजल से साफ करें और साफ चौकी पर तुलसी जी के बगल में स्थापित करें।
- तुलसी विवाह के दिन गन्ने से छोटा सा मंडप जरूर बनाएं।
- इस दिन दान करने का बहुत महत्व है तो आप अपनी क्षमतानुसार दान जरूर करें।
Tulsi Vivah Donts (तुलसी विवाह के दिन क्या ना करें)
- तुलसी विवाह के दिन बेवजह धन खर्च ना करें।
- इस दिन तामसिक भोजन का सेवन ना करें।
- तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पत्ते ना तोड़ें
- इस दिन किसी से भी वाद- विवाद ना करें।
- तुलसी विवाह के दिन महिलाओं का अपमान ना करें।
- इस दिन घर में आंगन में गंदगी ना रखें अच्छे से सफाई करें।
Tulsi Vivah Mahatav (तुलसी विवाह महत्व)
सनातन धर्म में तुलसी विवाह का बहुत ही अधिक महत्व है। घर के आंगन में तुलसी होने से घर में सुख, समृद्धि आती है। माता तुलसी की विधिवत पूजा करने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। तुलसी विवाह के तुलसी जी और शालीग्राम भगवान की विधिवत पूजा करने से साधक को पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही होती है तो वो यदि तुलसी विवाह के दिन तुलसी जी और शालीग्राम भगवान का विवाह करवाते हैं तो शीघ्र ही उनके विवाह के योग बनते हैं।
