Tulsi Vivah 2024 Date: तुलसी विवाह हर साल कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन मनाया जाता है। ये पर्व देवउठनी एकादशी के अगले दिन मनाते हैं। कभी- कभी एकादशी और द्वादशी तिथि एक दिन पड़ने के कारण देवउठनी और तुलसी विवाह एक दिन भी मनाया जाता है। तुलसी विवाह के दिन भगवान शालीग्राम और माता तुलसी का विवाह कराया जाता है। इस दिन तुलसी के पौधे में घी का दीपक जलाया जाता है और तुलसी माता को सिंगार का सामान अर्पित किया जाता है। तुलसी विवाह के दिन भगवान विष्णु संग तुलसी माता की शास्त्रों के अनुसार पूजा किया जाता है। इस दिन विधिवत तुलसी जी की पूजा करने से परिवार में समृद्धि आती है। आइए जानतें है इस साल तुलसी विवाह कब है।
Tulsi Vivah 2024 Date (2024 में तुलसी विवाह कब है)
तुलसी विवाह का पर्व हर वर्ष कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल द्वादशी तिथि की शुरुआत 12 नवबर को शाम 4 बजकर 2 मिनट पर होगी और इसका समापन 13 नवंबर 2024 को दोपहर 1 बजकर 1 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाएगा। वहीं देवउठनी एकादशी का व्रत 12 नवंबर 2024 को रखा जाएगा।
Tulsi Vivah 2024 Puja Shubh Muhurat (तुलसी विवाह पूजा शुभ मुहूर्त)
तुलसी विवाह इस साल 13 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन दोपहर 01 बजे तक शिववास योग रहेगा। इस मुहूर्त तुलसी विवाह का पूजन करना शुभ होगा।
Tulsi Vivah Puja Vidhi (तुलसी विवाह पूजा विधि)
- तुलसी विवाह के दिन सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें।
- इस दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के पास रंगोली सजाएं।
- फिर तुलसी माता को चुनरी चढ़ाएं और सुहाग का सामान रखें।
- इस दिन तुलसी के पौधे के पास भगवान शालीग्राम रखें।
- पूजा के समय तुलसी मंगलाष्टक का पाठ जरूर करें।
- उसके बाद हाथ में शालीग्राम लेकर तुलसी के सात फेरे लगाएं।
- अंत में तुलसी जी और भगवान विष्णु की आरती करें।
- आरती के बाद तुलसी जी को भोग लगाएं।
Tulsi Vivah Mahatav (तुलसी विवाह महत्व)
शास्त्रों में तुलसी विवाह का बहुत ही अधिक महत्व है। जो लोग तुलसी विवाह के दिन तुलसी जी का विवाह करवाते हैं। उनके विवाह के योग शीघ्र बनते हैं। इस दिन शालीग्राम भगवान और तुलसी जी का अपने घर में विवाह कराने से घर में सुख, समृद्धि आती है। इसके साथ ही निसंतान लोगों को संतान सुख की प्राप्ति भी होती है। तुलसी विवाह के दिन भगवान सत्यनारायण जी की पूजा करने से भी लाभ प्राप्त होता है। तुलसी विवाह के दिन व्रत करने से वैवाहिक जीवन में मजबूती आती है।
