Tula Rashifal, August 2023: तुला राशि अगस्त मासिक राशिफल

Tula Rashifal August 2023 (Libra Horoscope August 2023): अगस्त महीने का तुला राशि वालों का आर्थिक, करियर, लव, पारिवारिक और स्वास्थ्य राशिफल यहां जानिए।

Tula Rashifal August 2023 (Libra Horoscope August 2023): इस महीने तुला राशि वालों के अंदर असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है। लेकिन बृहस्पति सातवें भाव में मौजूद हैं जिसके अनुकूल प्रभाव से जातकों को अच्छा धन लाभ और करियर में नए अवसर मिलने की संभावना रहेगी। वहीं राहु पहले और केतु सातवें भाव में मौजूद हैं जिसके कारण आपको मिलने वाले लाभों में कमी आ सकती है। ग्रहों की दशा के कारण आर्थिक पेरशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। अब जानिए तुला राशि वालों का अगस्त महीने का विस्तृत राशिफल।

libra horoscope 2023

Tula August Rashifal 2023, Libra August Horoscope 2023

तुला राशि अगस्त 2023 करियर राशिफल (Libra Career Horoscope August 2023)

अगस्त मासिक राशिफल 2023 के अनुसार तुला राशि वालों के करियर के लिहाज से ये महीना कुछ ज्यादा खास नहीं रहेगा। आपको अपने कार्य पूरे करने में देरी हो सकती है, नौकरी में भी परेशानी आएगी। कार्यस्थल पर सीनियर की ओर से दबाव झेलना पड़ सकता है। हो सकता है इस दौरान आप काम में गलतियां कर बैठे। लेकिन बृहस्पति के शुभ प्रभाव से तुला राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में अच्छे परिणाम हासिल होंगे।

End of Feed