पितृपक्ष के चलते त्र्यंबकेश्वर मंदिर में बढ़ी भीड़, 12 अक्टूबर तक VIP दर्शन बंद

Trimbakeshwar Temple VIP Darshan Closed: महाराष्ट्र के नासिक स्थित श्री त्र्यंबकेश्वर मंदिर में भारी भीड़ के चलते 12 अक्टूबर तक वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी गई है।

Trimbakeshwar Temple VIP Darshan Closed: पितृपक्ष के दौरान देशभर से श्रद्धालु अपने पितरों के लिए श्राद्ध, तर्पण और धार्मिक अनुष्ठान करने तीर्थस्थलों पर जाते हैं। महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित श्री त्र्यंबकेश्वर मंदिर भी इस दौरान प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। यहां पितृपक्ष में पितृदोष से मुक्ति की पूजा कराने के लोग भारी संख्या में जाते हैं। पितृपक्ष के चलते त्र्यंबकेश्वर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। इसे देखते हुए मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

Trimbakeshwar Temple VIP Darshan Closed त्र्यंबकेश्वर मंदिर में वीआईपी दर्शन बंद

त्र्यंबकेश्वर मंदिर में वीआईपी दर्शन बंद (Image AI Generated and Newsroom Verified)

त्र्यंबकेश्वर देवस्थान ट्रस्ट ने 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2026 तक मंदिर में सभी तरह के VIP दर्शन बंद रखने का निर्णय लिया है। इस अवधि में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सामान्य दर्शन व्यवस्था के तहत ही भगवान त्र्यंबकेश्वर के दर्शन करने होंगे।

End of Feed