Budh Rashi Parivartan 2023: ज्योतिष में नवग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध को संवाद, तर्क, बुद्धि, वाणी आदि का कारक माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है वो बुद्धिमान और चतुर होता है। बुध का जब भी राशि परिवर्तन होता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। फरवरी में बुध देव मकर राशि में गोचर करने जा रहे हैं ऐसे में बुध केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण करेंगे। ये योग बेहद ही फलदायी माना जाता है। जानिए इस योग से किन 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है।
बुध गोचर से 3 राशियों की चमक उठेगी किस्मत
मेष राशि
बुध का मकर राशि में गोचर इस राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा और इस गोचर से मेष राशि के दसवें भाव में केंद्र त्रिकोण राजयोग बनेगा। जिसके परिणामस्वरूप मेष राशि वालों को हर कार्य में सफलता मिलेगी और नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल में आपको पद-प्रतिष्ठा मिलेगी। ये समय बिजनेस जातकों के लिए भी अच्छा साबित होगा।
मकर राशि
बुध ग्रह का ये गोचर मकर राशि वालों के लिए भी शानदार रहेगा। इस दौरान आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपके आय के स्रोतों में वृद्धि होगी तो वहीं सिंगल जातकों को उनका मनचाहा साथी मिलेगा।
तुला राशि
तुला राशि के चौथे भाव में बुध गोचर करने जा रहे हैं और इस गोचर की वजह से बनने वाला केंद्र त्रिकोण राजयोग तुला वालों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाएगा। आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। साथ ही आपके वाहन और संपत्ति खरीदने के भी प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। जो लोग प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं उनके लिए ये समय शुभ साबित होगा।
