Mangal Gochar 2024 Effects: ज्योतिष अनुसार मंगल का मेष राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए परेशानियों से भरा साबित हो सकता है। 4 ऐसी राशियां हैं जिन्हें मंगल के गोचर से शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन राशि वालों की सेहत बिगड़ने वाली है। ऐसे में बेहद सतर्क रहने की जरूरत होगी। इतना ही नहीं वाहन चलाते समय भी आपको सावधानी रखनी होगी।
Mangal Gochar 2024 Effects
मंगल का गोचर इन राशि वालों के लिए अशुभ
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। इस दौरान खान-पान में विशेष सावधानी बरतनी होगी। मंगल आपको आंखों से जुड़ी समस्या भी दे सकता है जिस वजह से अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं।
कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए भी मंगल का गोचर अशुभ साबित होगा। आपको आंखों में जलन महसूस होने की शिकायत हो सकती है। सिर दर्द भी काफी परेशान करेगा। इसके अलावा सड़क दुर्घटना के भी संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में वाहन सावधानी से चलाने की सलाह है।
तुला राशि- मंगल के गोचर से तुला राशि वालों को सिरदर्द और माइग्रेन होने की आशंका है। अचानक से तबीयत बिगड़ सकती है। इस गोचर के दौरान सेहत को लेकर अस्पताल के चक्कर लगने के संकेत मिल रहे हैं।
मकर राशि- मकर राशि वालों को इस दौरान अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। इसके अलावा आपके परिवार के किसी सदस्य की भी सेहत खराब हो सकती है। जिन्हें लेकर आपको अस्पताल जाना पड़ सकता है।
मंगल के बुरे प्रभाव से बचने के उपाय
मंगलवार के दिन मसूर की दाल, लाल रंग के कपड़े और खाने-पीने की अन्य वस्तुओं का दान करें। इसके अलावा इस दिन हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे मंगल के बुरे प्रभाव से बच सकेंगे।
