Aaj Ka Panchang 14 May 2024 (आज का पूरा पंचांग): आज के दिन वैशाख मास की सप्तमी तिथि के दिन गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा। आज के दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 49 मिनट पर होगा। वहीं आज के दिन अभिजीत मुहूर्त11:54am से 12:48 pm तक रहने वाला है। आज भगवान हनुमान जी की उपासना करें। इसके साथ राहुकाल दोपहर 03 बजे से सायंकाल 04:30 बजे तक रहेगा। आइए जानें आज का पूरा पंचांग।
Aaj Ka Panchang 14 May 2024 (आज का पूरा पंचांग)
संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह-वैशाख ,शुक्ल पक्ष
तिथि-सप्तमी
दिन-मंगलवार
व्रत- वैशाख संक्रांति व्रत।
सूर्योदय-05:49am
सूर्यास्त-06:53 pm
नक्षत्र- पुष्य 01:07 pm तक फिर आश्लेषा
चन्द्र राशि- कर्क,स्वामी-चन्द्रमा
सूर्य राशि- मेष 06:05pm तक फिर वृष
करण- गरज 03:30pm तक फिर वणिज
योग- गण्ड 07:30am तक फिर वृद्धि
शुभ मुहूर्त
1अभिजीत-11:54am से 12:48 pm2विजय मुहूर्त-02:23pm से 03:26 pm तक
3गोधुली मुहूर्त--06:45 pm से 07:05pm तक
4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:11am से 05:04am तक
5अमृत काल-06:03am से 07;56 am तक
6निशिता मुहूर्त-रात्रि 11:55 से 12:44 तक
संध्या पूजन-06:52pm से 07;50pm तक
दिशा शूल -उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल -दोपहर 03 बजे से सायंकाल 04:30 बजे तकक्या करें-आज भगवान हनुमान जी की उपासना करें। सूर्योपासना करें।अन्न व वस्त्र दान का बहुत महत्व है। सूर्य के वृष संक्रांति का व्रत रहें। उपवास फलाहार होगा। शिवपुराण व श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का पाठ करें। ॐ नमः शिवाय महामंत्र का निरन्तर मानसिक जप करते रहें। धार्मिक सतसंग करें।किसी भी शिव मंदिर परिसर में बेल व पीपल का पेड़ लगाएं।सूर्य संक्रांति के दिन भगवान सूर्य की पूजा का विशेष महत्व है। रात्रि में कुछ भक्त हनुमान जी की पूजा व तांत्रिक अनुष्ठान भी करते हैं। गो माता को गुड़ खिलाएं। सुंदरकांड का संगीतमय पाठ करें।विह्नगों को दाना पानी दें।
क्या न करें- सूर्य संक्रांति के दिन पिता की किसी भी आज्ञा की अवहेलना मत करें।
