इन 5 राशियों का आया डायमंड टाइम, चंद्रमा-शुक्र की युति दो दिन देगी भारी लाभ

Moon Venus Conjunction in Libra 2026: चंद्रमा और शुक्र की तुला में युति कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाली है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए यह युति फायदेमंद रहेगी।

Moon Venus Conjunction in Libra 2026: 14 सितंबर 2026 की रात 1 बजकर 26 मिनट पर चंद्रमा ने तुला राशि में प्रवेश कर लिया है। तुला में पहले से शुक्र की मौजूदगी के कारण यहां चंद्रमा और शुक्र की युति बन गई है। चंद्रमा मन, भावनाओं और कल्पनाशक्ति का कारक है, जबकि शुक्र कला, सुंदरता, प्रेम, आकर्षण, रचनात्मकता और भौतिक सुख-सुविधाओं का प्रतिनिधित्व करता है। तुला शुक्र की अपनी राशि भी है। ऐसे में यह संयोग रचनात्मक काम, कला, मीडिया, फैशन, मनोरंजन और रिश्तों से जुड़े मामलों के लिए खास माना जा रहा है। 14 सितंबर को चंद्रमा के तुला में प्रवेश हुआ है और ये यहां 16 सितंबर की सुबह तक रहेंगे।

Moon Venus Conjunction in Libra 2026  चंद्रमा और शुक्र की युति किनको लाभ देगी

चंद्रमा और शुक्र की युति किनको लाभ देगी

चंद्रमा-शुक्र की युति क्यों है खास

ज्योतिषीय दृष्टि से चंद्रमा और शुक्र दोनों ही मन और सौंदर्य से जुड़े ग्रह माने जाते हैं। चंद्रमा कल्पना और भावनाओं को ताकत देता है, जबकि शुक्र उस कल्पना को कला और आकर्षक अभिव्यक्ति में बदलने की क्षमता देता है। तुला में शुक्र का होना इस प्रभाव को और मजबूत करता है।

End of Feed