Til Sankranti Kab Hai 2024: आज तिल संक्रांति का त्योहार, जानें क्या है इसका महत्व

Til Sankranti Kab Hai 2024: मकर संक्रांति का त्योहार उत्तर भारत में एक बड़ा त्योहार है। इस त्योहार को तिल संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन तिल गुड़ खाने की परंपरा है। आइए जानते हैं कब है तिल संक्रांति और इसके महत्व के बारे में।

Til Sankranti Kab Hai 2024 (तिल संक्रांति कब है): मकर संक्रांति के त्योहार को तिल संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। हर जगह ये त्योहार अलग- अलग तरीके से मनाया जाता है। इस साल तिल संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी 2024 को सोमवार यानि कल मनाया जाएगा। इसी दिन सूर्य उत्तरायण भी होता है। इस बार सूर्य देव 15 जनवरी को सुबह 2 बजकर 54 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए मकर संक्रांति 15 जनवरी, सोमवार को मनाई जाती है। इस दिन गंगा स्नान, पूजा, तप और दान करने की परंपरा है।

Til Sankranti Kab Hai 2024

तिल संक्रांति कब है 2024

इस साल तिल संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन दही, चूड़ा और तिल खाने की परंपरा है। इस दिन तिल का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। कहीं- कहीं पर इस त्योहार को खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है।

कहां से हुई तिल संक्रांति की शुरुआत

इतिहासों में वर्णित है कि शनि देव ने सबसे पहले उत्तरायण के दिन जबलपुर में नर्मदा नदी के तट पर अपने पिता सूर्यदेव को तिल अर्पित किए थे और तभी से तिल संक्रांति उत्सव की शुरुआत हुई। बाद में इस घाट को जबलपुर तिलवारा घाट कहा जाने लगा। यहां हर साल मकर संक्रांति मेला लगता है

तिल संक्रांति महत्व

तिलवारा शब्द का शाब्दिक तिल चढ़ाना। इस कारण मकर संक्रांति के दिन तिल का दान और सेवन करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और उनके दुष्प्रभाव कम होते हैं। इससे सूर्य देव का आशीर्वाद भी मिलता है।

End of Feed