Samudrika Shastra: चेहरे और शरीर के ये तिल सुख-समृद्धि के निशानी, जान गए तो पढ़ लेंगे व्‍यक्ति का स्‍वभाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2023, 10:38 PM IST

Samudrika Shastra In Hindi: चेहरे और शरीर पर मौजूद तिलों के बारे में सामुद्रिक शास्त्र में विस्‍तार से बताया गया है। इसके आधार पर किसी भी व्‍यक्ति के स्वभाव और उसके भाग्‍य तक का पता लगाया जा सकता है। मान्‍यता है कि इनमें से कुछ तिल जहां सुख-समृद्धि के प्रतीक होते हैं, वहीं कुछ तिल दुख-दरिद्रता के निशानी होते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • तिल बताते हैं व्‍यक्ति का स्‍वभाव और उसका भाग्‍य
  • चेहरे के कई तिल माने जाते हैं व्‍यक्ति के लिए बहुत शुभ
  • कुछ तिल व्‍यक्ति के जीवन में लाते हैं दुख और दरिद्रता

Samudrika Shastra In Hindi: हिन्‍दू धर्म और सामुद्रिक शास्त्र में इंसानों के शरीर की बनावट पर शरीर पर मौजूद तिल के बारे में विस्‍तार से बताया गया है। इसके आधार पर व्‍यक्ति के स्वभाव से लेकर भाग्‍य तक का पता लगाया जा सकता है। चेहरे और शरीर के ऊपरी हिस्से में पाए जाने वाले तिलों को ज्‍यादा महत्‍व दिया गया है। मान्‍यता है कि इनमें से कुछ तिल जहां सुख-समृद्धि के प्रतिक होते हैं, वहीं कुछ तिल दुख-दरिद्रता के निशानी होते हैं। इनमें से कई तिल प्रेम संबंधों को भी दर्शातें हैं। आइए जानते हैं कि शरीर पर मौजूद तिल किस तरह का रहस्‍य बताते हैं।

samudrika shastra.

चेहरे के तिल बताते हैं व्यक्ति का स्वभाव, जानें कैसे पता करें राज

चेहरे और हाथ के तिल

जिन व्यक्तियों के भौंह के बीच तिल होता है, वे दूसरों के प्रति दयालु होते हैं। वहीं, जिनके सिर के दायीं तरफ तिल होता है, वे लोग बहुत बुद्धिमान और मिलनसार होते हैं। ऐसे लोगों को समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है। जिन लोगों के माथे और गाल पर दाई तरह तिल होता है वो लोग प्रखर बुद्धि वाले तथा समझदार होते हैं, ये कभी किसी कार्य में हार नहीं मानते। ऐसे लोग हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रयास करते रहते हैं। ऐसे लोग आर्थिक तौर पर भी काफी मजबूत होता है। ठोड़ी पर तिल व्‍यक्ति के स्वार्थी स्वभाव को दर्शाता है। ऐसे लोग ज्‍यादा मेल-मिलाप से दूर रहते हैं। ये लोग करियर में कामयाब होते हैं। इसी तरह दाएं हाथ पर तिल वाले जहां निडर स्‍वभाव के होते हैं, वहीं बाएं हाथ पर तिल वाले चंचल स्वभाव और खर्चीले होते हैं।

End of Feed