Shani Vakri 2024 Effects: शनि 29 जून को कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं। शनि के वक्री होते ही कुछ राशि वालों को भारी नुकसान होने की आशंका है। ऐसे में मेष, वृषभ, मिथुन समेत कुल 5 राशि वालों को बेहद सतर्क रहना होगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। करियर में भयंकर नुकसान देखना पड़ सकता है। नए काम की शुरुआत सोच समझकर करें नहीं तो पछताएंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। जानिए शनि की वक्री चाल का प्रभाव।
Shani Vakri 2024 Effects
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शनि का वक्री होने अशुभ साबित होगा। इससे आपकी करियर लाइफ प्रभावित करेगी। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। बिजनेस को चलाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति भी खराब रह सकती है। ऐसे में सतर्क रहना होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि को शनि के वक्री होने से भारी नुकसान हो सकता है। करियर में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे। मनचाही सफलता मिलने में परेशानी महसूस हो सकती है। बिजनेस चलाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। नया काम शुरू न ही करें तो बेहतर होगा क्योंकि उसमें सफलता मिलने के कम ही आसार हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को भाग्य का कम ही साथ मिलेगा। बनते काम बिगड़ जाएंगे। पैसों की कमी रहेगी। अचानक से कोई ऐसी घटना घट सकती है जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी। इसलिए सतर्क रहें और अपनी वाणी पर संयम बरतें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को शनि के वक्री होने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ सकती है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। वैवाहिक जीवन में भी समस्याएं पैदा हो सकती हैं और आपको अपने रिश्तों में उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को इस समय बेहद सतर्क रहना होगा। किसी से लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। ऐसे में अपने आप पर कंट्रोल रखें। किसी से कोई भी बात बेहद सोच समझकर बोलें। स्टॉक मार्केट में निवेश करने से बचें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा।
