Shani Sade Sati On Meen Rashi 2025: 2025 में शनि ढाई साल बाद अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। इस दौरान कर्मफल दाता शनि देव देवताओं के गुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। मीन राशि में शनि के प्रवेश करते ही एक राशि पर शनि साढ़े साती का सबसे कष्टदायी चरण शुरू हो जाएगा। जिस वजह से इस राशि के लोगों को अगले ढाई साल तक बेहद संभलकर रहना होगा। जानिए ये कौन सी राशि है।
Shani Sade Sati On Meen Rashi 2025
2025 में इस राशि पर शुरू होने जा रहा है साढ़ेसाती का कष्टदायी चरण
2025 में मीन राशि पर शनि साढ़े साती का सबसे कष्टदायी चरण शुरू होने जा रहा है। बता दें शनि साढ़े साती के तीन चरण होते हैं जिसमें इसका दूसरा चरण सबसे ज्यादा कष्टदायी माना जाता है जो मीन राशि वालों पर शुरू होने जा रहा है। अगले ढाई साल तक इस राशि पर ये चरण रहेगा। ऐसे में मीन राशि के उन लोगों को सतर्क रहना होगा जिनकी कुंडली में शनि की स्थिति अच्छी नहीं है।
कैसा होता है शनि साढ़े साती का दूसरा चरण
शनि साढ़े साती का दूसरा चरण सबसे कष्टदायी माना जाता है क्योंकि इस दौरान साढ़ेसाती अपने चरम पर होती है। अगर कुंडली में शनि की स्थिति खराब है तो साढ़ेसाती का ये चरण बेहद कष्ट देता है। इस दौरान मानसिक, आर्थिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पेट, हार्ट, किडनी से जुड़े रोग होने की संभावना रहती है। रिश्तों में दरार आने लगती है। इस चरण में किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन जिन लोगों की कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होती है उनके लिए ये चरण भाग्यशाली साबित होता है।
