Guru Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को ग्रह का गुरु माना जाता है। गुरु ग्रह के कुंडली में मजबूत होने से जातक को धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। गुरु ग्रह कम से कम 13 महीने तक एक राशि में रहते हैं और उसके बाद अपनी राशि बदलते हैं। साल 2025 में 14 मई 2025 को रात 11 बजकर 20 मिनट पर गुरु ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु ग्रह के मिथुन राशि में गोचर करने का प्रभाव पूरे 12 राशियों पर होगा। ज्योतिष गणना के अनुसार गुरु ग्रह का गोचर कुछ राशि के जातक के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होने वाला है। साल 2025 में गुरु के राशि परिवर्तन से इन राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है। आइए जानते हैं गुरु गोचर से किन राशि वालों को लाभ मिलने वाला है।
इन राशि वालों को मिलेगा फायदा
वृषभ राशि
गुरु गोचर से वृषभ राशि के जातक को बहुत ही शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। इस दौरान आपके सारे बिगड़े काम बनेंगे। इसके साथ ही साल 2025 में जिन लोगों का विवाह नहीं हो रहा था। उनके विवाह के योग बनेंगे। पूरे साल आपको धन का लाभ मिलता रहेगा। करियर में भी तरक्की मिलने की संभावना है।
सिंह राशि
देवगुरु बृहस्पति के मिथुन राशि में गोचर करने से सिंह राशि के जातक को बहुत ही फायदा होने वाला है। साल 2025 में आपके पास धन आगमन के नये रास्ते बनेंगे। इसके साथ ही आप किसी भी विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। नये काम की शुरुआत करने के लिए ये साल बहुत अच्छा रहने वाला है। मां लक्ष्मी की कृपा पूरे साल बनी रहेगी।
कन्या राशि
गुरु ग्रह का गोचर कन्या राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है। आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। इस समय में जितना पैसा कमाएंगे उतना खर्च भी होगा। बिजनेस में मनचाहा लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेम पूर्वक समय बितेगा।
मिथुन राशि
गुरु ग्रह मिथुन राशि में ही गोचर करने वाले हैं, इसलिए मिथुन राशि के लिए गुरु गोचर शुभ रहेगा। साल 2025 में आपके नये काम की तलाश पूरी होगी। कारोबार में तरक्की मिलेगी। छात्रों को भी मेहनत से सफलता हासिल होगी। जो लोग नौकरी में उन लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।
