अध्यात्म

December Pradosh Vrat 2024: दिसंबर महीने का पहला प्रदोष व्रत कब है? यहां जानिए डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत के दिन भगवान भोलेनाथ की उपासना की जाती है। ये व्रत हर मास की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दिसंबर के महीने का पहला प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा।

Image

December Pradosh Vrat 2024

December Pradosh Vrat 2024: हर मास की शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष का व्रत रखा जाता है। ये व्रत भगवान शंकर पूजा को समर्पित होता है। प्रदोष व्रत के दिन महादेव की पूजा प्रदोष काल में की जाती है। साल 2024 का आखिरी महीना चल रहा है। ऐसे में दिसंबर के महीने में साल 2024 के आखिरी प्रदोष व्रत रख जाएंगे। ये व्रत मनवांछित फल की प्राप्ति के लिए किया जाता है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन की सुख, समृद्धि के लिए भी प्रदोष व्रत करना लाभकारी माना जाता है। आइए जानें कि दिसंबर मास का पहला प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा।

December Pradosh Vrat 2024 Date (दिसंबर प्रदोष व्रत डेट 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष महीने की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 12 दिसंबर को रात 10 बजकर 26 मिनट पर होगी और इसका समापन 13 दिसंबर को शाम 07 बजकर 40 मिनट पर होगा। प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल में शिव जी की पूजा की जाती है। ऐसे में 13 दिसंबर 2024 को प्रदोष का व्रत रखा जाएगा।

December Pradosh Vrat 2024 Shubh muhurat (दिसंबर प्रदोष व्रत 2024 शुभ मुहूर्त)

पंचांग के अनुसार 13 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करना बहुत ही शुभ रहेगा।

December Pradosh Vrat Puja Vidhi (प्रदोष व्रत पूजा विधि)

  • प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
  • उसके बाद साफ चौकी पर भगवान शिव की मूर्ति स्थापित करें।
  • इस दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करना चाहिए।
  • महादेव के मंत्रों का जाप करें।
  • शाम के समय में पूरे विधि- विधान से शिव जी की पूजा करें।
  • अंत में शिव जी की आरती करें कथा का पाठ करें।

December Pradosh Vrat Mahatav (दिसंबर प्रदोष व्रत महत्व)

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। त्रयोदशी तिथि में रात्रि के प्रथम प्रहर यानि सूर्यास्त के बाद में प्रदोष व्रत की पूजा की जाती है। प्रदोष का व्रत करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। संतान सुख के लिए भी प्रदोष व्रत करना बहुत लाभकारी माना जाता है। प्रदोष काल में शिव जी की पूजा करने से महादेव और मां पार्वती की खास कृपा प्राप्त होती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article