टेसू-झेंझी का विवाह कब है, जानिए कौन है टेसू-झेंझी और खाटू श्याम से क्या है इनका रिश्ता

Tesu Jhenjhi Vivah 2026: आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि पर टेसू और झेंझी का विवाह कराया जाता है। यूपी और एमपी की कई जगहों पर यह उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि 2026 ये कब है?

Tesu Jhenjhi Vivah 2026: भारत में कई ऐसी लोक परंपराएं हैं, जिनमें धार्मिक मान्यताओं के साथ प्रेम, वीरता और लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। टेसू-झेंझी का विवाह भी ऐसी ही अनोखी परंपरा है। उत्तर प्रदेश के कई गांवों और कस्बों में दशहरे के बाद से ही इस प्रतीकात्मक शादी की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। बच्चे टेसू को दूल्हा और झेंझी को दुल्हन के रूप में सजाते हैं, घर-घर जाकर लोकगीत गाते हैं और शादी के लिए चंदा इकट्ठा करते हैं। शरद पूर्णिमा की रात दोनों का विवाह कराया जाता है।

Tesu Jhenjhi Vivah 2026  टेसू-झेंझी का विवाह कब होगा

टेसू-झेंझी का विवाह कब होगा (Image AI Generated and Newsroom Verified)

साल 2026 में टेसू-झेंझी का ब्याह 25 अक्टूबर, रविवार को शरद पूर्णिमा की रात मनाया जाएगा। इस दौरान कई जगहों पर बारात निकाली जाती है, मंगल गीत गाए जाते हैं और विवाह की पारंपरिक रस्में निभाई जाती हैं।

End of Feed