अध्यात्म

Swapna Shastra: सपने में शव देखना देता है अच्छी खबर, लेकिन सुंदर स्त्री दिखे तो हो जाएं सावधान!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2023, 08:18 PM IST

Swapna Shastra: दिन हाे या रात, जब भी शरीर नींद के आगोश में जाता है आत्मा चली जाती है स्वप्न लोक की सैर करने। इस सैर में वो बहुत से दृश्य देखती है जो पिछले या आने वाले वक्त से जुड़े होते हैं। हर सपने का होता है अपना अलग प्रभाव। आइये आपको बताते हैं सपने में शव और सुंदर स्त्री देखना क्या इशारा करता है।

Image

स्वप्न शास्त्र

KEY HIGHLIGHTS
  • नींद की गहरी अवस्था ले जाती है स्वप्न लोक में
  • सपने आने वाले समय में खुशी या दुःख का देते हैं संकेत
  • स्वप्न में दुख या रोना देखना देता है शुभ संदेश

Swapna Shastra: नींद की मीठी सी दुनिया को लेकर हम सोचते हैं कि हमारा शरीर और दिमाग दोनों आराम की स्थिति में है, लेकिन इससे अलग एक और सच भी है। नींद में शरीर तो आराम करता है लेकिन दिमाग लगातार किसी न किसी दृश्य को देख रहा होता है। और ये संभव होता है आत्मा के स्वप्न लोक में सैर करने की वजह से।

स्वप्न में व्यक्ति अक्सर उन दृश्यों को देखता है जो उसके जीवन में घट चुकी घटना हो या फिर आने वाले समय से। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का अपना एक विशेष महत्व होता है। कुछ सपने भले ही मन को खुश करते हों या परेशान करते हों पर सच तो यह है कि यह अलग-अलग संकेत देते हैं। इसलिए आज हम आपके साथ सपने में शव और सुंदर स्त्री देखने से जुड़ी अध्यात्मिक जानकारी साझा करेंगे।

सपने में शव का देखना

सपने में शव, मृत्यु या रोना देखना भयभीत करता हो, लेकिन सचाई तो यह है कि यह आपके जीवन में आने वाली सौगात की आहट है। वहीं अगर सपने में आपने इमारत या घर टूटना देखना भी जीवन में धन की बढ़ोतरी की ओर इशारा करती है। सिर्फ इतना ही नहीं ऐसे सपने जीवन में आने वाले नय अवसर को भी दर्शाते हैं।

सपने में सुंदर स्त्री को देखना

सुंदर स्त्री अगर सपने में आपने देखा है, तो सतर्क हो जायें। दरअसल यह सपना जीवन में आने वाले संघर्ष की सूचना दे रहा है।

सपने में शत्रु को दिखना

स्वप्न में शत्रु को देखना सफलता को दर्शाता है। अब अगर इसे और भी आसान शब्दों में समझें, तो असंभव कार्य भी संभव होने वाला है। यदि सपने में ज्यादा ताकतवर इंसान दिखाई तो जीवन में खुशी आने के साथ-साथ पदोन्नति की संभावना बढ़ जाती है।

सपने में रोटी खाना देखना

बिना भोजन जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है, ठीक वैसे ही अगर सपने में रोटी खाते आपने देखा है तो समझ लीजिए कोई शुभ सूचना आपके द्वार पर जल्द ही आने वाली है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article