अध्यात्म

Lal kitab ke Upay: असफलता से जिंदगी हो रही तबाह तो अपनाएं लाल किताब के ये तीन उपाय, कदम चूमेगी सफलता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2023, 11:21 PM IST

Lal kitab ke Achuk Upay: हिन्‍दू धर्म में कई ऐसी किताबों का जिक्र किया गया है, जो जीवन को आसान बना सफलता के नजदीक ले जाती है। ऐसी ही एक लाल किताब भी है। इसमें ग्रह नक्षत्रों को शांत कर सफलता प्राप्‍त करने के कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को अपना मुश्किलों को दूर किया जा सकता है।

Image

लाल किताब के ये तीन उपाय हैं अचूक, सफलता चूमेगी आपके कदम

KEY HIGHLIGHTS
  • वर्ष में दो बार पौधारोपण अवश्‍य करें
  • ठंड में गरीबों को कंबल व गर्म कपड़े करें दान
  • संकट दूर करने के लिए हनुमानजी को चोला ओढ़ाएं

Lal kitab ke Achuk Upay 2023: कई नई उम्मीदों और आशाओं के साथ शुरू हुए नए वर्ष का आधे से ज्‍यादा माह बीत चुका है। लोग उम्‍मीद लगाए बैठे हैं कि उनके जो सपने या कार्य पिछले साल किसी कारणवश पूरे नहीं हो पाए हो वो इस साल पूरे हो जाएंगे। इन सपनों को पूरा करने के लिए लोग कड़ी मेहनत करने के साथ देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के उपाय भी करते हैं। जिंदगी में कामयाबी हासिल करने के ऐसे ही कुछ उपाय लाल किताब में भी बताए गए हैं। यहां पर हम लाल किताब की 3 ऐसे अचूक उपाय बता रहे हैं। जिनका उपयोग करने से सफलता अपने आप खिंची चली आती है।

1. पौधारोपण करें

अगर आप अपने इस साल को सफल बनाना चाहते हैं तो पौधारोपण कर वृक्षों की सेवा करें। लाल किताब के अनुसार, हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक नीम, एक पीपल, 3 आंवला, 3 कैथ, 3 बेल, 5 आम के पेड़ के साथ 10 इमली के पेड़ जरूर लगाने चाहिए। इससे जहां जन्म-जन्मांतर के चक्र से इंसान को मुक्ति मिलती है, वहीं वर्तमान जीवन के रूके हुए कार्य भी पूरे होते हैं। साल में 2 बार अलग-अलग संख्या में पौधारोपण जरूर करना चाहिए।

2. कंबल व गर्म कपड़े करें दान

इस समय सर्दी का सीजन चल रहा है। इस मौसम में गरीबों और जरूरतमंदों को कंबल व गर्म कपड़े दान करना श्रेष्ठ दान माना जाता है। लाल किताब के अनुसार, अपने सामर्थ्य के अनुसार, कंबल व गर्म कपड़ों का दान करना चाहिए। इस दौरान यह ध्‍यान रखना चाहिए कि कंबल सफेद और काले रंग का मिक्सचर होना चाहिए। साथ ही कोशिश करें कि यह दान शनिवार को करें। इससे राहु-केतु के दोष भी दूर होते हैं।

3. हनुमानजी को चढ़ायें चोला

हनुमान जी को संकटमोचक कहा जाता है। जीवन में आने वाले संकटों से बचने के लिए आप भी हनुमान जी को प्रसन्न कर सकते हैं। इसके लिए आप बजरंग बली को साल में 2 बार लाल रंग का चोला अर्पित करें। साथ नदी या नहर के बहते जल में हनुमान जी का ध्‍यान कर सिंदूर, रेवड़ी, बताशे और शहद प्रवाहित करें। इससे मंगल दोष दूर होता है और जिंदगी में सफलता मिलनी शुरू हो जाती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article