Swapna Shastra: सपने सभी को आते हैं लेकिन, हर सपना सामान्य नहीं होता कुछ सपनों को भविष्य में होने वाली घटनाओं का प्रतीक माना जाता है। अगर आपको सपने में कौवे दिखाई दिए हैं तो इसका क्या मतलब है भारतीय स्वप्न शास्त्र (Dream Astrology) में इसका जवाब दिया गया है। कौवे को पितरों, संदेश और भविष्य में होने वाली घटनाओं से जोड़कर देखा जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में कौवा दिखने का क्या मतलब हो सकता है आइए आसान भाषा में उसे समझते हैं।
सपने में कौवा दिखना शुभ या अशुभ (फोटो: AI)
सपने में सामान्य कौवा दिखना
अगर आपको सपने में सिर्फ एक सामान्य कौवा दिखता है तो यह सपना बताता है कि आने वाले दिनों में आपको कोई नई खबर मिल सकती है। सामान्य कौवा दिखना महत्वपूर्ण सूचना या बदलाव का संकेत माना जाता है। लेकिन, गौर करने वाली बात यह है कि खबर अच्छी भी हो सकती है और चुनौतीपूर्ण भी।
उड़ता हुआ कौवा देखना
अगर आपको सपने में उड़ता हुआ कौवा दिखा है तो इसे नए अवसरों का संकेत माना जाता है। यह सपना बताता है कि आपकी जिंदगी में कोई अहम बदलाव आने वाला है। स्वपन शास्त्र के अनुसार अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो ऐसे में सफलता मिलने की संभावना ज्यादा है।
घर की छत पर कौवा बैठा दिखे
अगर सपने में आपको घर की छत पर कौवा बैठा दिखाई देता है, तो इसे किसी मेहमान के आने या परिवार से जुड़ी किसी महत्वपूर्ण खबर का संकेत माना जाता है। इसे पितरों का आशीर्वाद मिलने का भी प्रतीक माना जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जुलाई में एकादशी कब-कब हैं? नोट करें देवशयनी और योगिनी एकादशी की डेट
कौवे का बोलना या कांव-कांव करना
अगर सपने में कौवा जोर-जोर से कांव-कांव कर रहा है तो यह सपना बताता है कि सतर्क रहें। किसी भी फैसले को जल्दबाजी में ना लें। आने वाले समय में आंख बंद करके भरोसा करने से बचना चाहिए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जुलाई 2026 में कब कर सकते हैं गृहप्रवेश, यहां देखें जुलाई में गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्तों की पूरी लिस्ट
मरा हुआ कौवा देखना
अगर आपको सपने में मरा हुआ कौवा दिखाई दिया है तो स्वप्न शास्त्र में इसे हमेशा अशुभ नहीं माना गया है। यह किसी पुराने विवाद, चिंता या परेशानी के खत्म होने का संकेत भी हो सकता है। इसके अलावा कई मान्यताओं के अनुसार यह आपको अपने स्वास्थ्य और रिश्तों पर ध्यान देने की सलाह भी देता है।
