छप्परफाड़ लाभ कमाएंगे इन 3 राशियों के लोग, सूर्य-यम ने बना लिया है नवपंचम योग

Surya-Yam Navpancham Yog 2026: 26 सितंबर की सुबह सूर्य और यम एक दूसरे से 120 डिग्री पर आने वाले हैं। इसके साथ ही इन दोनों के बीच नवपंचम योग का निर्माण हो जाएगा। आइए जानते हैं कि यह योग किनके लिए फायदेमंद रहेगा।

Surya-Yam Navpancham Yog 2026: 26 सितंबर 2026 की सुबह 1 बजकर 55 मिनट पर सूर्य और यम एक-दूसरे से 120 डिग्री पर आ जाएंगे। इस स्थिति से सूर्य-यम का नवपंचम योग बन जाएगा। इस समय सूर्य कन्या राशि में और यम मकर राशि में स्थित हैं। दोनों राशियां पृथ्वी तत्व से संबंधित हैं और इनके बीच 120 डिग्री का संबंध त्रिकोणीय ऊर्जा को सक्रिय करता है। नवपंचम योग तब बनता है, जब दो ग्रहों के बीच 120 डिग्री का संबंध हो।

Surya-Yam Navpancham Yog 2026 सूर्य और यम का नवपंचम योग किनके लिए शुभ रहेगा

सूर्य और यम का नवपंचम योग किनके लिए शुभ रहेगा

सूर्य को आत्मविश्वास, नेतृत्व, पिता, अधिकार, मान-सम्मान, प्रशासन और सरकारी मामलों का कारक माना जाता है। वहीं, यम को ज्योतिषीय परंपराओं में कर्म, न्याय, अनुशासन और जीवन के गहरे परिवर्तन से जोड़ा जाता है। यम स्वयं सूर्य के पुत्र और मृत्यु के देवता हैं।

End of Feed