जबदरस्त फायदा पाएंगे इन 5 राशियों के लोग, सूर्य-शुक्र ने बना लिया है द्विद्वादश योग

Surya Shukra Dwidwadash Yog 2026: सूर्य और शुक्र एक-दूसरे से 30 डिग्री पर आ गए हैं। इससे दोनों ग्रहों के बीच द्विद्वादश योग का निर्माण हो गया है। यह योग किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा, आइए जानते हैं।

Surya Shukra Dwidwadash Yog 2026: ज्योतिष में ग्रहों के बीच बनने वाले विशेष कोण और उनकी राशि स्थिति का काफी महत्व होता है। 15 नवंबर 2026 की सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य और धन-सुख के कारक शुक्र एक-दूसरे से 30 डिग्री पर आ गए हैं। इससे दोनों ग्रहों के बीच द्विद्वादश योग का निर्माण हुआ है। सूर्य इस समय तुला राशि में हैं, जबकि शुक्र कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। खास बात यह है कि तुला राशि के स्वामी शुक्र और कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। ऐसे में यह ग्रह स्थिति करियर, बिजनेस, फाइनेंशियल प्लानिंग, लव लाइफ और प्रोफेशनल रिलेशनशिप के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगी।

Surya Shukra Dwidwadash Yog 2026_  द्विद्वादश योग से किनको होगा लाभ

द्विद्वादश योग से किनको होगा लाभ (Image AI Generated and Newsroom Verified)

ज्योतिष में सूर्य को कॉन्फिडेंस, मान-सम्मान, लीडरशिप, सरकारी नौकरी और पिता का कारक माना जाता है। वहीं शुक्र धन, लग्जरी, लव लाइफ, मैरिड लाइफ और सुख-सुविधाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। जब ये दोनों ग्रह एक-दूसरे से 30 डिग्री पर होते हैं तो द्विद्वादश संबंध बनता है। इस बार सूर्य और शुक्र दोनों अपनी नीच राशियों में हैं। इस कारण इस योग का परिणाम हर राशि के लिए एक जैसा नहीं रहेगा। कुछ राशि वालों को करियर, इनकम और एजुकेशन में अच्छे मौके मिल सकते हैं, जबकि कुछ को पुराने आर्थिक और रिश्तों से जुड़े मामलों पर दोबारा काम करना पड़ सकता है।

End of Feed