Surya Grahan or Solar Eclipse October 2022 Date and Time in India: साल 2022 का ये आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को भारत समेत दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में दिखाई देगा। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ग्रहण लगना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए ग्रहण के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ग्रहण से पहले उसके सूतक काल की शुरुआत हो जाती है। सूतक काल वो अवधि होती है जिस दौरान किसी भी तरह के शुभ काम नहीं किए जाते हैं। जानिए क्या इस सूर्य ग्रहण का लगेगा सूतक और ग्रहण का क्या रहेगा समय।
Surya Grahan 2022 Date, Timings in India: सूर्य ग्रहण का क्या रहेगा समय जानें यहां।
सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 टाइम (Surya Grahan 25 October 2022 Time)
ग्रहण की शुरुआत 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 28 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति शाम 5 बजकर 30 मिनट पर। इस आंशिक सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटा 13 मिनट की रहेगी। ये ग्रहण मुख्य रूप से भारत, यूरोप, उत्तरी-पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण 2022 सूतक (Surya Grahan 2022 Sutak)
धार्मिक मान्यताओं अनुसार जो ग्रहण अपने क्षेत्र में लग रहा हो उसका सूतक काल माना जाता है। 25 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक माना जायेगा। सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से ठीक 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इस ग्रहण का सूतक 25 अक्टूबर की सुबह 03:17 से शुरू होगा और समाप्ति शाम 05:42 पर होगी।
सूर्य ग्रहण के समय ग्रहों की स्थिति: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण तुला राशि में लगेगा। इस दौरान तुला राशि में कुल 4 ग्रह सूर्य, चंद्रमा, केतु और शुक्र रहेंगे। साथ ही तुला राशि में जहां सूर्य ग्रहण हो रहा है इसी राशि में बृहस्पति षडाष्टक योग भी बनाएंगे। इसलिए साल के इस आखिरी सूर्य ग्रहण के दौरान हमें सचेत रहना होगा। ज्योतिष अनुसार ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए जरूरतमंद लोगों को दान करें।
