सूर्य ग्रहण सितंबर 2025 में कब है, क्या भारत में 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण है, सितंबर में सूर्य ग्रहण कितने बजे से लगेगा

Surya Grahan in September 2025 time in India hindi (21 September 2025 surya grahan time): 21 सितंबर 2025 को रविवार के दिन साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह रात 10:59 बजे से आरंभ होगा। यहां देखें सूर्य ग्रहण 2025 सितंबर का टाइम, भारत में दिखेगा या नहीं, और सूतक कब लगेगा।

Surya Grahan in September 2025 time in India hindi (21 September 2025 surya grahan time): रविवार को यानी 21 सितंबर 2025 को सूर्य ग्रहण लगेगा। इस दौरान चंद्रमा सूर्य के केवल एक हिस्से को कवर करेगा। भारत में, यह ग्रहण पितृ पक्ष के दौरान लगेगा जिसकी वजह से इसका ज्योतिषीय महत्व बढ़ जाता है। 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण रात 10:59 बजे के आसपास के आरंभ होगा।

21 September 2025 surya grahan time

क्या भारत में 21 सितंबर 2025 को सूर्य ग्रहण है (Pic: Canva)

21 सितंबर 2025 को सूर्य ग्रहण का टाइम

टाइम एंड डेट वेबसाइट के अनुसार, 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण संडे को 21 सितंबर को लगेगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा और भारत से दिखाई नहीं देगा। 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार रात 10:59 बजे से शुरू होगा। यह ग्रहण अपने चरम पर 22 सितंबर को तड़के 01:12 (am) बजे पर होगा। वहीं इसका समापन 22 सितंबर को सुबह 3:23 (am) बजे पर होगा।

End of Feed