Surya Grahan 2025 Date: सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है जो तब घटित होती है जब चंद्रमा किसी कारण पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है, जिससे सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक पूरी तरह से या आंशिक रूप से नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में पृथ्वी के कुछ हिस्सों में दिन के समय कुछ देर के लिए अंधेरा छा जाता है। बता दें सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या के दिन ही लगता है। हर साल 2 से 5 बार सूर्य ग्रहण हो सकते हैं, लेकिन सभी हर देश में नहीं दिखाई देते। चलिए आपको बताते हैं साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा।
क्या 28 मई 2025 को सूर्य ग्रहण लग रहा है? (Kya Aaj Surya Grahan Hai 2025)
बता दें 28 मई 2025 को कोई ग्रहण नहीं लग रहा है। इस दिन न तो सूर्य ग्रहण लगेगा और न ही चंद्र ग्रहण।
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा (Second Solar Eclipse Date In 2025)
साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर की रात 11 बजे से लगना शुरू होगा और इसकी समाप्ति देर रात 03:23 बजे होगी। ये ग्रहण न्यूजीलैंड, फिजी, अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में सूर्यग्रहण दृश्यमान नहीं होगा और यही वजह है कि भारत में इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल नहीं माना जाएगा। बता दें साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण एक खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा जो आश्विन अमावस्या तिथि को लग रहा है।
