अध्यात्म

5 जून को 15 मिनट की इस शुभ घड़ी में होगी राम दरबार और अन्य देवालयों की प्राण प्रतिष्ठा, जानिए पूरी डिटेल यहां

Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha 2025 Date And Time: 5 जून को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा उसी दिन स्थिर लग्न व अभिजीत मुहूर्त में की जाएगी।

Image

5 जून को 15 मिनट की शुभ घड़ी में होगी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha 2025 Date And Time: 5 जून को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर में एक ऐतिहासिक अनुष्ठान होने जा रहा है। राम मंदिर के पहले तल पर राम दरबार और परकोटा के छह अन्य मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा उसी दिन स्थिर लग्न व अभिजीत मुहूर्त में की जाएगी। यह शुभ कार्य सुबह 11:25 से 11:40 बजे के बीच, केवल 15 मिनट की विशेष घड़ी में संपन्न होगा। इस पवित्र आयोजन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। साथ ही इसमें आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, राम मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारी और अनेक संत-महात्मा एवं धर्माचार्य भी भाग लेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा आयोजन की पूरी डिटेल

1 जून: यज्ञ मंडप का निर्माण पूरा किया जाएगा।

2 जून: कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आरंभ। यज्ञ मंडप की पूजा भी इसी दिन होगी।

3 जून: यज्ञ मंडप पूजन और अग्नि स्थापना का आयोजन।

4 जून: विविध अधिवास अनुष्ठान और पालकी यात्रा।

5 जून: सुबह 2.5 घंटे का पूजन अनुष्ठान, उसके बाद 11:25 से 11:40 बजे तक मुख्य प्राण प्रतिष्ठा।

यह आयोजन केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह राम मंदिर निर्माण के एक नए चरण की शुरुआत का प्रतीक होगा, जिसमें राम दरबार और अन्य देवताओं की मूर्तियों को विधिवत प्राण प्रतिष्ठित कर उनके मंदिरों में स्थापित किया जाएगा।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article