Surya Grahan 2025 April: जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या पर ही लगता है। लेकिन हर अमावस्या पर सूर्य ग्रहण हो ये जरूरी नहीं। दरअसल सूर्य ग्रहण कुछ विशेष परिस्थितियों में ही लगता है। इस तरह से एक साल में दो या तीन सूर्य ग्रहण लग सकते हैं। 2025 की बात करें तो इस साल कुल दो सूर्य ग्रहण हैं। जिसमें से पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लग चुका है और अब दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। चलिए आपको बताते हैं साल के दूसरे सूर्य ग्रहण की पूरी डिटेल।
अमावस्या 2025 पर सूर्य ग्रहण लग रहा है या नहीं (April 2025 Mein Surya Grahan Hai Ya Nahi)
अमावस्या ही नहीं बल्कि अप्रैल के किसी भी दिन सूर्य ग्रहण नहीं लगेगा। अब साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा।
साल के दूसरे सूर्य ग्रहण की टाइमिंग 2025 (Second Surya Grahan 2025 Timings)
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 की रात 10 बजकर 59 मिनट पर लगना शुरू होगा जो मध्यरात्रि में 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। ये सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड, फिजी, अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण भाग में दिखाई देगा। भारत के लोग इस सूर्य ग्रहण को नहीं देख पाएंगे।
किस राशि और नक्षत्र को करेगा प्रभावित
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा। जिस वजह से इस ग्रहण का इस राशि और नक्षत्र के लोगों पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। इन लोगों के लिए ग्रहण शुभ फलदायी साबित होगा। (यह भी पढ़ें- घर को स्वर्ग बनाना है तो ड्राइंग रूम में कभी न रखें ये चीजें)
