बाबा वेंगा (Baba Vanga), जिनका असली नाम वांगेलिया पांडेवा गुशतेरोवा था, वो एक प्रसिद्ध बुल्गारियाई भविष्यवक्ता थीं। बताया जाता है कि वे बचपन में अंधी हो गई थीं, लेकिन उनके अनुयायियों का मानना है कि उन्हें भविष्यदृष्टि की शक्ति प्राप्त थी। कहा जाता है कि उन्होंने अपने जीवन काल में आने वाले कई सालों की भविष्यवाणियां कर दी थीं, जिनमें से कुछ के सच होने का दावा भी किया जाता है, जैसे कि 9/11 हमला, सोवियत संघ का पतन और प्रिंसेस डायना की मृत्यु। अब 2025 को लेकर भी बाबा वेंगा की कुछ भविष्यवाणियां काफी वायरल हो रही हैं। इस भविष्यवाणियों में दावा किया जा रहा है कि 2025 से दुनिया के अंत की शुरुआत हो जाएगी।
बाबा वेंगा ने 2025 को लेकर सबसे डराने वाली भविष्यवाणी यह की थी कि इस साल से दुनिया के अंत की शुरुआत हो जाएगी। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2025 में यूरोप में एक बड़ा संघर्ष छिड़ेगा, जिससे महाद्वीप की आबादी में भारी कमी होगी। इतना ही नहीं इस संघर्ष की चपेट में धीरे-धीरे पूरी दुनिया आ जाएगी। ऐसा कहा जा रहा है कि बाबा वेंगा ने 2025 में तीसरा विश्वयुद्ध शुरू होने के भी संकेत दिए थे।
बाबा वेंगा ने 2025 में शक्तिशाली भूकंपों की भविष्यवाणी की थी। मार्च 2025 में म्यांमार और थाईलैंड में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप को बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से जोड़ा जा रहा है।
बाबा वेंगा ने 2025 में एक वैश्विक आर्थिक आपदा की भविष्यवाणी भी की थी। कुछ तो इसे अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापार युद्ध और वैश्विक मंदी के संकेतों से जोड़कर देखते हैं।
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के अनुसार, 2025 मानवता के पतन की शुरुआत का वर्ष हो सकता है। (यह भी पढ़ें- 27 साल बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शनि देव, इन राशियों को होगा आकस्मिक धन)
बाबा वेंगा ने 2025 को लेकर तीव्र मौसम परिवर्तन, बाढ़, सूखा और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की भविष्यवाणी की थी।(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)