घर के ड्राइंग रूम में अनावश्यक चीजें नहीं रखनी चाहिए, जैसे कि पुराने या टूटे हुए सामान क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है।
घर के ड्राइंग रूम में भारी फर्नीचर और भारी सजावटी सामान रखने से बचें, क्योंकि इससे घर के सदस्यों में तनाव की स्थिति बनी रहती है।
घर के ड्राइंग रूम में जूता-चप्पल भी नहीं रखना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा तो आती ही है साथ ही मां लक्ष्मी की भी नाराजगी का सामना करना पड़ता है।
घर के ड्राइंग रूम में हिंसक जानवरों की तस्वीरें लगाने से बचना चाहिए। इससे घर का माहौल अशांत रहता है और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
घर के ड्राइंग रूम में काले रंग की चीजें रखने से बचें। साथ ही दीवारों का रंग भी काला नहीं होना चाहिए।
ड्राइंग रूम में झाड़ू गलती से भी नहीं रखना चाहिए। इससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)