Surya Grahan 2024 Pregnancy Effect: सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को नहीं करने चाहिए ये काम, जानें बुरे प्रभाव से बचने के लिए क्या करें

Surya Grahan 2024 Pregnant Lady Kya Kare In Hindi: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने चाहिए। चलिए जानते हैं ग्रहण काल में प्रेगनेंट महिलाओं को क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

Surya Grahan 2024 Pregnant Lady Kya Kare In Hindi: धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष अनुसार ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव गर्भवती महिलाओं पर देखने को मिलता है। इसलिए ग्रहण काल की अवधि में प्रेगनेंट महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। 2 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ग्रहण की शुरुआत रात 9 बजकर 12 मिनट से होगी और समाप्ति देर रात 3 बजकर 22 मिनट पर होगी। ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने से लेकर नुकीली और धारदार चीजों का प्रयोग करने समेत कई तरह की पाबंदी होती है। चलिए जानते हैं सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती क्या करें और क्या नहीं।

Surya Grahan 2024 Pregnancy Effect

Surya Grahan 2024 Pregnancy Effect In Hindi

सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या करें (Surya Grahan Me Pregnant Lady Kya Na Kare)

  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं सूर्य की किरणों के संपर्क में आने से बचें।
  • गर्भवती महिलाएं घर की खिड़कियों पर मोटे पर्दे डाल दें या उसे किसी चीज से अच्छी तरह से ढक दें जिससे ग्रहण की किरणें आपके घर में प्रवेश न कर पाएं।
  • ग्रहण के समय भोजन करने से बचें।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान किसी भी तरह की नुकीली या धारदार चीजें जैसे कैंची, चाकू, छुरी इत्यादि का प्रयोग ना करें।
  • ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए।

End of Feed