Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Timing (सूर्य ग्रहण कितने बजे से लगेगा 2024): सबसे पहले तो ये जान लें कि 18 सितंबर 2024 को सूर्य ग्रहण नहीं लग रहा है बल्कि आज चंद्र ग्रहण लगा है। भारत में इस समय सुबह होने की वजह से ग्रहण आप खुली आंखों से नहीं देख पाएंगे। हालांकि इसे आप यूट्यूब पर जाकर लाइव देख सकते हैं। अब बात सूर्य ग्रहण की करें तो वो ठीक 15 दिन बाद लगने जा रहा है। 2 अक्टूबर 2024 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। चलिए आपको बताते हैं कि सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं और इसकी टाइमिंग क्या रहेगी।
सूर्य ग्रहण कितने बजे से लग रहा है 2024 (Surya Grahan Kitne Baje Se Hai 2024)
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर की रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा और इसकी समाप्ति रात 3 बजकर 17 मिनट पर होगी। भारत में इस समय रात रहेगी जिस वजह से आप सूर्य ग्रहण को नहीं देख पाएंगे।
सूर्य ग्रहण का सूतक कब लग रहा है (Surya Grahan Sutak Time 2024)
सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से ठीक 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इस दृष्टि से 2 अक्टूबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण का सूतक सुबह 9 बजकर 13 मिनट से शुरू हो जाएगा।
सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखेगा (Surya Grahan Kha Kha Dikhega)
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत को छोड़कर अर्जेंटीना, प्रशांत महासागर, आर्कटिक, दक्षिणी अमेरिका, पेरू और फिजी आदि देशों में देखा जा सकेगा।
सूर्य ग्रहण कैसे देखें (Surya Grahan Kaise Dekhe)
2 अक्टूबर 2024 को वलयाकार सूर्यग्रहण लगेगा। जिसे कभी भी नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए। ऐसे में आप इस सूर्य ग्रहण को देखने के लिए ग्रहण देखने वाले चश्मों का उपयोग कर सकते हैं।
