होगा लाभ या नुकसान? जानिए सूर्य के सिंह में प्रवेश का आपकी लाइफ पर क्या होगा असर

Surya Gochar 2026: ग्रहों के राजा सूर्य ने अपनी राशि सिंह में गोचर कर लिया है। यह गोचर सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है। आइए जानते हैं।

Surya Gochar 2026 : ग्रहों के राजा सूर्य ने 17 अगस्त 2026 की सुबह 8 बजकर 3 मिनट पर अपनी राशि सिंह में प्रवेश कर लिया है। सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश ज्योतिष की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि सिंह सूर्य की अपनी राशि है। यहां सूर्य करीब 1 महीने तक रहेंगे। इस बार सूर्य का यह गोचर इस कारण भी खास हो गया है, क्योंकि सिंह राशि में पहले से केतु विराजमान हैं। सूर्य के प्रवेश करते ही दोनों ग्रहों की युति बन गई है। ज्योतिष में सूर्य और केतु की युति को ग्रहण योग कहा जाता है।

Surya Gochar 2026  सूर्य का गोचर किन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

सूर्य का गोचर किन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

सूर्य को आत्मबल, पिता, सत्ता, प्रशासन, प्रतिष्ठा, नेतृत्व, सरकार और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है। वहीं केतु अलगाव, वैराग्य, रहस्य, आध्यात्मिकता और अचानक होने वाले बदलावों से जुड़ा ग्रह है। सूर्य अपनी ही राशि में पहुंचकर मजबूत स्थिति में हैं, लेकिन केतु के साथ उनकी युति सूर्य से जुड़े क्षेत्रों में कुछ असामान्य परिस्थितियां पैदा कर सकती है। इसका असर व्यक्ति के आत्मविश्वास, करियर, पिता से संबंध, सरकारी कामकाज और सामाजिक प्रतिष्ठा पर देखने को मिल सकता है।

End of Feed