Surya Gochar 2026: इन 6 राशियों की किस्मत चमकाएगा सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश, धन-करियर में मिलेगी तरक्की

Surya Gochar 2026: सूर्य देव 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। सूर्य का ये राशि परिवर्तन वृषभ, कन्या, मकर समेत 6 राशियों के लिए शुभ रहेगा। राशि के अनुसार जानें क्या कहते हैं आपके सितारे...

Surya Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता, पिता, सरकारी कार्यों और पद-प्रतिष्ठा के कारक ग्रह हैं। यही वजह है कि सूर्य का राशि परिवर्तन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। नवंबर महीने में सूर्य देव तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य के इस गोचर से सभी 12 राशियों के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, कुछ राशियों के लिए यह समय धन लाभ, करियर में तरक्की और नई उपलब्धियों के अवसर लेकर आ सकता है। वहीं कुछ राशि वालों को अपने व्यवहार, सेहत और आर्थिक फैसलों को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी होगी। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा सूर्य का ये गोचर?

Surya Gochar 2026

सूर्य गोचर का राशियों पर असर (Photo - AI)

कब होगा सूर्य का गोचर?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य देव 16 नवंबर 2026 को शाम 7 बजकर 48 मिनट पर तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही वृश्चिक संक्रांति होगी। सूर्य देव इस राशि में लगभग एक महीने तक विराजमान रहेंगे और 16 दिसंबर 2026 को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में वृश्चिक राशि को रहस्य, गहराई, दृढ़ इच्छाशक्ति और परिवर्तन से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में सूर्य का इस राशि में प्रवेश व्यक्ति के आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और कार्यशैली में बदलाव का संकेत देने वाला माना जाता है। आइए जानते हैं सूर्य के इस गोचर से किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है।

End of Feed