Surya Gochar 2023: 17 सितंबर को सूर्य करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, जानिए सभी राशियों का क्या होगा हाल

Surya Rashi Parivartan 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सितंबर के महीने में सूर्य कन्या राशि में महागोचर करेंगे। सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश करने का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ने वाला है। आइए जानते हैं सूर्य का कन्या राशि में गोचर करने का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है। यहां पढ़ें सारी जानकारी।

Surya Rashi Parivartan 2023: ग्रहों का राजा सूर्य 17 सितंबर को दोपहर 1:30 बजे सिंह राशि में अपनी यात्रा समाप्त करेंगे और कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जहां वह 17 अक्टूबर को आधी रात के बाद 1:29 बजे तक भ्रमण करेंगे और फिर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य की राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग असर पड़ेगा। सूर्य देव का कन्या राशि में गोचर करने से कन्या राशि के जातकों को अधिक लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं सूर्य के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर क्या असर पड़ सकता है।

surya parivartan 2023.

surya parivartan 2023

मेष

सूर्य के राशि परिवर्तन से शत्रु भाव के छठे भाव में गोचर का प्रभाव ध्यान देने योग्य होगा। लंबे समय से चल रहा कोई मामला कोर्ट में सुलझ जाएगा। विदेश यात्रा से आपको लाभ हो सकता है। यदि आप सरकारी सेवा के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इस संबंध में भी ग्रहों की चाल लाभकारी है। स्वास्थ्य समस्याओं, विशेषकर हड्डी रोग और नेत्र रोगों पर ध्यान दें।

End of Feed