Surya Aur Chandra Vyatipat Yog 2026 : 25 अप्रैल 2026 की रात 10 बजकर 56 मिनट पर सूर्य और चंद्रमा के विशेष कोणीय संबंध से व्यतिपात योग का निर्माण हो रहा है। इस समय सूर्य मेष राशि में और चंद्रमा सिंह राशि में स्थित हैं। ज्योतिष में व्यतिपात योग को अशुभ योगों में गिना जाता है, क्योंकि यह मन (चंद्रमा) और आत्मा/अहं (सूर्य) के बीच असंतुलन पैदा करता है। इसका असर व्यक्ति की सोच, निर्णय क्षमता, रिश्तों और कामकाज पर देखने को मिल सकता है। यह योग कुछ राशियों के लिए ज्यादा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं किन राशियों को इस दौरान सावधान रहना चाहिए और कौन से उपाय उनके लिए राहत दे सकते हैं।
व्यतिपात योग से किनको नुकसान होगा
मेष राशि
मेष राशि में सूर्य का गोचर पहले से ही ऊर्जा और अहं को बढ़ा रहा है, और व्यतिपात योग के कारण यह असंतुलित हो सकता है। इस समय आपको गुस्सा ज्यादा आ सकता है और जल्दबाजी में फैसले लेने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। इससे काम और रिश्तों दोनों में दिक्कत आ सकती है। ऑफिस में किसी से टकराव हो सकता है, इसलिए अपने शब्दों पर कंट्रोल रखें।
उपाय: रोज सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और 'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र का जप करें।
वृषभ राशि
वृष राशि वालों के लिए पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। घर के माहौल में अनबन या किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं। इसके अलावा खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे मानसिक दबाव बढ़ेगा। इस समय शांत रहकर स्थिति को संभालना जरूरी होगा।
उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें और सोमवार को सफेद वस्त्र दान करें।
सिंह राशि
सिंह राशि में चंद्रमा होने से मानसिक अस्थिरता और इमोशनल उतार-चढ़ाव ज्यादा महसूस होंगे। आत्मविश्वास में कमी और कन्फ्यूजन की स्थिति बन सकती है। इस दौरान कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। लव लाइफ और फैमिली लाइफ में भी संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।
उपाय: चंद्रमा को जल अर्पित करें और 'ॐ सोमाय नमः' मंत्र का 108 बार जप करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए करियर और प्रोफेशनल लाइफ में दबाव बढ़ सकता है। ऑफिस में वर्कलोड ज्यादा रहेगा और सीनियर्स के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। इस समय आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा, वरना छोटी सी गलती बड़ा नुकसान दे सकती है।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगलवार को गुड़ व चना दान करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह समय रिलेशनशिप के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहेगा। पार्टनर के साथ गलतफहमी या कम्युनिकेशन गैप बढ़ सकता है। बिजनेस पार्टनरशिप में भी सतर्क रहें। किसी भी तरह के विवाद से बचना ही बेहतर होगा।
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और 'महामृत्युंजय मंत्र' का जप करें।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह योग मानसिक तनाव और हेल्थ से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं ला सकता है। काम का प्रेशर बढ़ेगा और थकान महसूस हो सकती है। इस समय आपको अपने रूटीन और हेल्थ पर खास ध्यान देना होगा।
उपाय: काले तिल का दान करें और शनि मंत्र 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जप करें।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
