अध्यात्म

Sunrise Time Today (22 April 2026): आज कितने बजे होगा सूर्योदय? जानें शहरों के अनुसार सूरज निकलने का टाइम

Sunrise Time Today (22 April 2026): हिंदू धार्मिक मान्यता में दिन की आधिकारिक शुरुआत सूर्योदय के साथ ही मानी जाती है।इसलिए इसका समय पता होना जरूरी है। आइए जानते हैं आज के सूर्योदय का समय...

Image

पेड़ पर लगेंगे मोटे रसीले नींबू

Sunrise Time Today (22 April 2026): पंचांग के अनुसार आज 22 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन बुधवार है। आज का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह से जुड़ा माना जाता है। इसलिए इनकी पूजन का भी खास विधान है। पूजन के लिए आपको सूर्योदय का समय पता होना जरूरी है क्योंकि धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्योदय के साथ ही दिन की शुरुआत होती है। आइए जानते हैं आज आपके शहर में सूर्योदय का समय क्या है और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

देश के प्रमुख शहरों में सूर्योदय का समय (22 April 2026)

  1. दिल्ली – सुबह 5:48 बजे
  2. मुंबई – सुबह 6:15 बजे
  3. कोलकाता – सुबह 5:12 बजे
  4. चेन्नई – सुबह 5:54 बजे
  5. बेंगलुरु – सुबह 6:02 बजे
  6. हैदराबाद – सुबह 5:58 बजे
  7. जयपुर – सुबह 5:55 बजे
  8. लखनऊ – सुबह 5:35 बजे
  9. पटना – सुबह 5:21 बजे
  10. भोपाल – सुबह 5:52 बजे
  11. अहमदाबाद – सुबह 6:05 बजे
  12. चंडीगढ़ – सुबह 5:42 बजे
  13. देहरादून – सुबह 5:40 बजे
  14. शिमला – सुबह 5:38 बजे
  15. अमृतसर – सुबह 5:44 बजे
  16. नागपुर – सुबह 5:50 बजे
  17. पुणे – सुबह 6:12 बजे
  18. इंदौर – सुबह 5:54 बजे
  19. रांची – सुबह 5:18 बजे
  20. गुवाहाटी – सुबह 4:51 बजे

बुधवार के दिन सूर्य पूजन का महत्व

बुधवार का दिन मुख्य रूप से भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित होता है, लेकिन इस दिन सूर्यदेव की पूजा करने का भी विशेष महत्व है। हालांकि रोजाना सूर्योदय के बाद सूर्यदेव के पूजन का विधान है। रोज सूर्य को अर्घ्य देने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मान्यता है कि सूर्यदेव की कृपा से व्यक्ति को अच्छा स्वास्थ्य, तेज बुद्धि और आत्मविश्वास प्राप्त होता है। इसके अलावा नियमित सूर्य पूजा से ग्रह दोष शांत होते हैं और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

सूर्यदेव का पूजन कैसे करें?

सूर्यदेव के पूजन का सबसे अच्छा समय सूर्योदय के अगले 10 मिनट तक माना जाता है। इस दौरान आपको स्नान करके साफ वस्त्र पहनने चाहिए। इसके बाद तांबे के लोटे में जल, फूल और अक्षत डालें। इसके बाद सूर्यदेव की ओर मुख करते हुए जल अर्पित करें। जल अर्पण करते समय "ॐ सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें। इसके बाद अंत में मनोकामना के लिए प्रार्थना करें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article