Sapne Mein Machli Dekhna: सपने इंसान की मानसिक स्थिति, भावनाओं और आने वाले समय के संकेत माने जाते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपना कुछ न कुछ संदेश छिपा होता है। ये हमारे भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत भी हो सकते हैं। इन्हीं सपनों में एक आम लेकिन खास सपना है,मछली देखना। कई लोग सपने में मछली देखते हैं, लेकिन सपने में मछली दिखना शुभ होता है या अशुभ, ये नहीं जानते हैं।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, मछली का सपना ज्यादातर शुभ संकेत होता है, लेकिन इसका सही अर्थ इस बात पर निर्भर करता है कि आपने मछली को किस अवस्था में देखा है। वहीं, कुछ परिस्थितियां ऐसी भी हैं, जिनमें मछली देखना अशुभ होता है। आइए जानते हैं कि स्वप्न में मछली देखना कैसा होता है।
सपने में मछली देखने का क्या है मतलब?
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, मछली जल तत्व से जुड़ी होती है और जल भावनाओं, धन और जीवन के प्रवाह का प्रतीक माना जाता है। इस कारण सपने में मछली दिखना आमतौर पर तरक्की, धन लाभ और सकारात्मक बदलाव का संकेत देता है। यह सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके जीवन में नई संभावनाएं आने वाली हैं और रुके हुए काम धीरे-धीरे आगे बढ़ सकते हैं।
जिंदा मछली देखना
अगर आप सपने में जिंदा मछली देखते हैं, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके जीवन में सफलता और खुशहाली आने वाली है। यह सपना करियर में ग्रोथ, बिजनेस में फायदा या किसी अच्छी खबर का संकेत देता है।
पानी में तैरती मछली देखना
अगर मछली साफ पानी में तैरती हुई दिखाई दे, तो यह बहुत अच्छा संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि आपकी योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन अगर मछली गंदे पानी में दिखे, तो यह मानसिक तनाव या उलझनों का संकेत हो सकता है।
सपने में मछली पकड़ना
सपने में खुद को मछली पकड़ते देखना मेहनत के बाद मिलने वाली सफलता को दर्शाता है। इसका मतलब है कि आप जिस लक्ष्य के लिए प्रयास कर रहे हैं, उसमें आपको जल्द सफलता मिल सकती है। यह सपना अचानक धन लाभ या नई जिम्मेदारी मिलने का भी संकेत देता है।
सपने में मरी हुई मछली देखना
अगर सपने में मरी हुई मछली दिखाई दे, तो इसे अशुभ माना जाता है। यह किसी काम में रुकावट, नुकसान या निराशा का संकेत हो सकता है। ऐसा सपना आने पर आपको अपने फैसलों में सावधानी बरतनी चाहिए।
बहुत सारी मछलियां देखना
अगर सपने में एक साथ बहुत सारी मछलियां दिखें, तो यह बड़ा धन लाभ या बड़ी सफलता का संकेत होता है। यह सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके जीवन में अवसरों की भरमार होने वाली है।
बड़ी मछली देखना
सपने में बड़ी मछली देखना बड़े अवसर या बड़े लाभ का संकेत देता है। यह आपके जीवन में किसी महत्वपूर्ण बदलाव या बड़ी उपलब्धि की ओर इशारा करता है।
सपने में मछली खाना
अगर आप सपने में मछली खाते हुए दिखाई देते हैं, तो यह शारीरिक और मानसिक मजबूती का संकेत माना जाता है। कुछ मान्यताओं के अनुसार यह धन प्राप्ति और सुख-सुविधाओं में वृद्धि का संकेत भी देता है।
गर्भवती महिला के लिए मछली का सपना
स्वप्न शास्त्र में कहा गया है कि अगर कोई गर्भवती महिला सपने में मछली देखे, तो यह संतान सुख का शुभ संकेत होता है। कई जगह इसे पुत्र प्राप्ति का भी संकेत माना जाता है।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|
