अध्यात्म

राजा समान होगी इन 5 राशियों की लाइफ, खुद के नक्षत्र में पहुंच गए हैं देवगुरु

Guru Gochar 2026: देवगुरु बृहस्पति अपने ही नक्षत्र पुनर्वसु में प्रवेश कर गए हैं। इससे कुछ राशि वालों को बड़ा फायदा होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों इससे लाभ होगा।

Image

गुरु का नक्षत्र परिवर्तन किनके लिए फायदेमंद रहेगा

Guru Gochar 2026: 20 अप्रैल 2026 की शाम 4 बजकर 43 मिनट पर देवगुरु बृहस्पति ने पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर कर लिया है। खास बात यह है कि इस नक्षत्र के स्वामी भी स्वयं बृहस्पति ही हैं, इसलिए यह स्थिति बेहद प्रभावशाली मानी जाती है। इस समय बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान हैं, जिससे ज्ञान, भाग्य, शिक्षा, करियर और धन से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह गोचर कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ परिणाम देने वाला साबित होगा।

पुनर्वसु नक्षत्र में बृहस्पति का प्रवेश क्यों है खास (Guru in Punarvasu Nakshatra)

पुनर्वसु नक्षत्र को पुनर्निर्माण, नई शुरुआत और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक माना जाता है। जब बृहस्पति अपने ही नक्षत्र में आते हैं, तो उनकी शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। इससे जीवन में रुके हुए काम पूरे होने लगते हैं, किस्मत साथ देती है और व्यक्ति को आगे बढ़ने के नए मौके मिलते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि में ही बृहस्पति का यह गोचर हो रहा है, इसलिए इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने के योग हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपकी पर्सनालिटी में निखार आएगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और इनकम के नए स्रोत बन सकते हैं। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता मिलने के संकेत हैं।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लोगों के लिए यह गोचर मानसिक शांति और आंतरिक मजबूती लेकर आएगा। विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और जीवन में सकारात्मक सोच विकसित होगी। खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर करियर में बड़ा बदलाव ला सकता है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बिजनेस में विस्तार के योग बनेंगे और आर्थिक लाभ होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लिए यह गोचर साझेदारी और रिश्तों में सुधार लेकर आएगा। बिजनेस पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा और नए समझौते हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए यह गोचर पारिवारिक सुख और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ देगा। घर में खुशियों का माहौल रहेगा और कोई शुभ कार्य हो सकता है। वाहन या संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। मां का सहयोग मिलेगा और मानसिक संतोष बना रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article