रविवार को सूर्य देव की पूजा में जरूर करें ये उपाय, खुल जाएंगे सौभाग्य के द्वार

Surya Ki Puja Ke Upay : रविवार को सूर्य देव की उपासना करने से जीवन में तेज, आत्मविश्वास, ऊर्जा और सौभाग्य की बढ़ोतरी होती है। रविवार के दिन जल अर्घ्य, मंत्र जाप, तांबे के उपाय और सात्विक भोजन जैसे छोटे कर्म सूर्योदय की सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर ग्रह स्थिति मजबूत करते हैं। आइए जानते हैं रविवार के दिन सूर्य देव की उपासना से कुछ कारगर उपाय...

Surya Ki Puja Ke Upay : हिंदू धर्म व ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को “सर्वग्रहों का राजा” माना गया है। जीवन की ऊर्जा, वैभव, सम्मान और सकारात्मकता का स्रोत सूर्य को माना गया है। वहीं रविवार (Sunday) का दिन सूर्य की पूजा का दिन माना जाता है। तो यदि आप जीवन में ऊर्जा और सकारात्मकता को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको हर रविवार कुछ सरल उपाय करके अपने सूर्य की स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं आप किस तरह सूर्य की कृपा पाकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में ले जा सकते हैं। आइए जानते हैं रविवार के दिन सूर्य उपासना की विशेष विधि।

sun worship

सूर्य की पूजा के उपाय

सूर्य उपासना की विधि

  • रविवार के दिन सूर्योदय से पहले नहाकर स्वच्छ कपड़े पहन लें। यह दिन की शुरुआत को शुभ बनाता है।
  • सूर्योदय के समय पूरब दिशा की ओर मुंह करके तांबे के लोटे में जल भरें, इसमें कुछ अनाज (अक्षत), लाल फूल और गुड़ डालें। फिर उस जल को सूर्य को अर्पित करें। इसे “अर्घ्य” कहते हैं।
  • जल अर्पित करते वक्त आप सूर्य मंत्र जैसे “ॐ सूर्याय नमः” का जाप कर सकते हैं। इससे आपके मन-शरीर व भावना तीनों सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ते हैं।

End of Feed