Sun Transit In Scorpio On Vrishchika Sankranti 2024: सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश से सोने सी चमक उठेगी इन 5 राशियों की किस्मत तो इन्हें मिल सकता है धोखा

Sun Transit In Scorpio On Vrishchika Sankranti 2024: सूर्य देव 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में सूर्य के आते ही कई राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे तो कुछ को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

Sun Transit In Scorpio On Vrishchika Sankranti 2024: 16 नवम्बर को दिन में 07 बजकर 41 मिनट पर सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। वृश्चिक का स्वामी मंगल है।मंगल व सूर्य मित्र ग्रह हैं। सूर्य का मंगल की राशि में आना देश के लिए शुभ है। मंगल आत्मबल का प्रतीक है। सूर्य आत्मा हैं। सूर्य पिता हैं। सूर्य का वृश्चिक गोचर कुछ राज्यों में राजनीतिक उथल पुथल संभावित करेगा। इस संक्रांति का प्रभाव प्रत्येक राशियों पर एक माह तक पड़ेगा। इस समय मकर, वृश्चिक व धनु राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मेष, मकर व वृष राशि के छात्र लाभान्वित होंगे। मकर व कुम्भ के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। वृष व कन्या के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। वृश्चिक व मकर के लोग स्वास्थ्य सुख में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों पर वृश्चिक संक्रांति का विस्तृत राशिफल--

मेष- सूर्य अष्टम गोचर करेगा। यह समय व्यवसाय में संघर्ष का है। जॉब सम्बंधित किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। परिवार में वाद विवाद से मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। नेत्र विकार की स्थिति परेशान कर सकती है। पीला व लाल रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य गुड़ का दान करें।

End of Feed
Latest News

ARG vs ENG, 2nd Semi-Final, FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड के खिलाफ 85वें मिनट में धमाकेदार वापसी करके अर्जेंटीना ने की फाइनल में एंट्री, स्पेन से होगी खिताबी भिड़ंत

फ्रांसिस्को डी मिरांडा से मारिया मचाडो तक: आखिर क्यों 250 साल से लैटिन अमेरिका के मामलों में दखल देता रहा है अमेरिका?

फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में हार के बाद फ्रांस में छाई निराशा, पेरिस में पुलिस और प्रशंसकों के बीच हुई झड़प

FIH हॉकी विश्व कप 2026: तैयारियों अंतिम रूप देने के लिए भारतीय टीमें कस रही हैं कमर,एक महीने से भी कम बचा है वक्त

मॉनसून बेरुख : कहीं धरती प्यासी, कहीं भारी वर्षा से उफनाईं नदियां, उत्तर में उमस का सितम; रथ यात्रा पर बादलों का साया!