Aaj Ka Panchang 17 November 2024 in Hindi Today: आज मार्गशीर्ष माह की द्वितीया है। रविवार को सूर्योपासना करें। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 03 पाठ करें। भगवान कृष्ण ने गीता में इस माह को सर्वश्रेष्ठ कहा है। रविवार व्रत करने व अन्न, गुड़ दान करने से भगवान भास्कर की कृपा प्राप्त होती है। भगवान विष्णु जी की पूजा करें। भागवत पाठ करें। सात अन्न के दान का बहुत महत्व होता है। मार्गशीर्ष माह में भगवान विष्णु के राम व कृष्ण रूप दोनों रूप की पूजा बहुत ही श्रद्धा से होती है। जीवन को प्रसन्नमय व उन्नतिशील करने के लिए ॐ नमो भगवते वासुदेवाय महामंत्र का जप करें। श्री सूक्त का पाठ धन, धान्य ,आरोग्यता व समृद्धि के लिए कर सकते हैं। गायत्री मंत्र का जप करें। घर पर पार्थिव शिवलिंग बनाकर रुद्राभिषेक कर सकते हैं। भगवान शिव के नाम का जप करने से पाप नष्ट होते हैं। शिवालय जाएं व जलाभिषेक करें इससे आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है व भगवान भोलेनाथ जी की अनन्य भक्ति व आत्मशक्ति प्राप्त होती है। आज श्री अरण्यकांड का पाठ अवश्य करें। मार्गशीर्ष माह में किसी पवित्र नदी में स्नान कर दान पुण्य करें। कम्बल दान करें। सूर्य पिता है।पिता का आशीर्वाद जीवन में सबसे आवश्यक है। सूर्य को जल दें। सूर्य उपासना करें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। अब जानिए आज का पूरा पंचांग।
आज का पंचांग 17 नवंबर 2024
संवत---पिंगला विक्रम संवत 2081
माह-मार्गशीर्ष ,कृष्ण पक्ष,
पर्व -द्वितीया व्रत, रोहिणी व्रत
तिथि- द्वितीया 09:07 pm तक फिर तृतीया
दिवस -रविवार
सूर्योदय-06:45am
सूर्यास्त-05:27 pm
नक्षत्र-- रोहिणी 08,28 pm तक फिर मृगशिरा
चन्द्र राशि -- वृष स्वामी ग्रह -शुक्र
सूर्य राशि- वृश्चिक,स्वामी=मंगल
करण- तैतिल 10 बजकर 25 मिनट सुबह तक फिर गरज
योग:शिव 08 बजकर 23 मिनट रात्रि तक फिर सिद्ध
17 नवंबर 2024 शुभ मुहूर्त
अभिजीत-11:55 am से 12:34 pm तक
विजय मुहूर्त-02:24pm से 03:23pm तक
गोधुली मुहूर्त--06:23pm से 07:25pm
ब्रम्ह मुहूर्त-4:03m से 05:07am तक
अमृत काल-06:06am से 07:42am तक
निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:42से 12:21तक रात
संध्या पूजन-06:20 pm से 07:07pm तक
दिशा शूल--पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त--राहुकाल--सायंकाल 4:30 बजे से 06 बजे तक
