मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो घर के मुख्य द्वार को जितना हो सके उतना साफ रखें। इस स्थान पर बिल्कुल भी गंदगी नहीं होनी चाहिए। साथ ही यहां ऐसे पेड़-पौधे लगाएं जिनसें धीमी धीमी सुगंध आती रहे। इससे सकारात्मकता बनी रहती है। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनके मुख्य द्वार पर होने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और उस घर में कभी प्रवेश नहीं करतीं।
सनातन धर्म में झाडू को लक्ष्मी जी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसे कभी भी घर के दरवाजे पर नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
कुछ लोग अपने घरों की सुंदरता बढ़ाने के लिए मुख्य द्वार पर कांटेदार पौधे रख देते है, जो गलत है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी कभी घर में प्रवेश नहीं करतीं।
अक्सर लोग कूड़ा कचरा अपने दरवाजे के साइड में जमा करके रख देते है। लेकिन यह दरिद्रता का सूचक है। जिन घरों के मुख्य द्वार पर गंदगी होती है, वहां लक्ष्मी कभी नहीं आती हैं।
अक्सर लोग अपने घर के मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल उतार देते हैं। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से व्यक्ति को पाप लगता है। वहां लक्ष्मी कभी नहीं आती हैं।
मनीप्लांट को बहुत से लोग अक्सर मेन गेट पर लंबी लताओं वाले पौधे के साथ रख देते हैं। लेकिन वास्तु अनुसार मनीप्लांट को बाहर नहीं, घर के अंदर रखना चाहिए। तभी घर में सुख-समृद्धि बनी आती है।