अध्यात्म

Shani Margi 2024: मार्गी शनि की इन तीन राशियों पर टेढ़ी नजर, बड़ी दुर्घटना के बन रहे योग, चेक करें कहीं आपकी राशि तो इनमें नहीं

Shani Margi 2024: शनि 15 नवंबर 2024 को मार्गी हो गए हैं। ज्योतिष अनुसार शनि की ये सीधी चाल तीन राशि वालों की जिंदगी में तबाही ला सकती है।

Image

Shani Margi 2024

Shani Margi 2024: न्याय के देवता शनि ग्रह की कुंभ राशि में सीधी चाल शुरू हो गई है। शनि के मार्गी होने से जहां कुछ राशि वालों को लाभ मिलेगा तो वहीं तीन राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें इस दौरान भयंकर नुकसान होने की संभावना दिखाई दे रही है। ऐसे में इन राशि के लोगों को अगले एक महीने तक बेहद सतर्क रहना होगा। किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से आपका तगड़ा नुकसान हो सकता है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

शनि के मार्गी होने से इन राशियों की बढ़ेगी टेंशन

कर्क राशि- कर्क राशि वालों को इस दौरान भाग्य का साथ कम मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में भी कमी आएगी। करियर की बात करें, तो आपके हाथ से नौकरी के अवसर निकल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बदनाम करने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में आपको सतर्क रहना होगा। धन हानि हो सकती है। पार्टनर के साथ भी रिश्ता खराब हो सकता है। इसलिए जितना हो सके इस दौरान वाद-विवाद से बचकर रहें।

सिंह राशि- शनि मार्गी की अवधि में दोस्तों और करीबियों का साथ न मिलने की आशंका है। करियर में सिंह राशि वालों पर काम का बोझ बहुत ज्यादा हो सकता है।जिसकी वजह से आप काफी तनाव महसूस करेंगे। बिजनेस में आपको अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है। ऐसे में आपको इस दौरान किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना अशुभ साबित होगा। आपको अनचाहा नुकसान होने की आशंका है। व्यापार में आपको गिरावट देखने को मिल सकती है। खर्चे बहुत ज्यादा बढ़ सकते हैं। आपको माता के स्वास्थ्य पर काफ़ी धन ख़र्च करना पड़ सकता है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article