अध्यात्म

Magh Gupt Navratri 2023: आज से माघ गुप्त नवरात्र शुरू, अपने शहर में इस समय घटस्थापना, भूल से न करें ये गलतियां

  • Edited by: आदित्य सिंह
  • Updated Jan 22, 2023, 07:24 AM IST

Magh Gupt Navratri 2023 Date,Time, Ghatsthapna Muhurat Time City Wise: हिंदु पंचांग के अनुसार गुप्त नवरात्रि माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि को अंत होती है। इस दौरान देवी भगवती के नौ स्वरूपों व दस महाविद्याओं की पूजा का विधान है। गुप्त नवरात्रि तंत्र मंत्र की साधना के लिए भी विशेष मानी जाती है। यहां देखें आपके शहर में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त व समय

Image

माघ गुप्त नवरात्रि 2023 तिथि, शुभ मुहूर्त, घट स्थापना मुहूर्त

Magh Gupt Navratri 2023 Date,Time, Ghatsthapna Muhurat Time City Wise: सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार सालभर में चार बार नवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है, जिसमें दो गुप्त नवरात्रि और दो सार्वजनिक रूप से (Gupt Navratri 2023 ) मनाई जाती है। प्रथम माघ महीने में मनाई जाती है, जिसे गुप्त नवरात्रि कहा (Gupt Navratri 2023 Date) जाता है। इन नौ दिनों देवी भगवती के नौ स्वरूपों व दस महाविद्याओं की पूजा का विधान है। यह नवरात्रि तंत्र मंत्र की साधना के लिए विशेष मानी जाती है। मान्यता है कि इन नौ दिनों देवी भगवती के नौ स्वरूपों और दस महाविद्याओं की विधि विधान से पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और विशेष फल की (Gupt Navratri 2023 Upay) प्राप्ति होती है। साथ ही सभी कष्टों की निवारण होता है और जीवन में आने वाली सभी विघ्न बाधाओं का अंत होता है।

आमतौर पर गुप्त नवरात्रि तंत्र विद्याओं को सिद्ध करने के लिए विशेष होती है। हिंदु पंचांग के अनुसार गुप्त नवरात्रि आज यानी 22 जनवरी 2023, रविवार से शुरू होकर 30 जनवरी, शुक्रवार को (Gupt Navratri 2023 Date and Time) समाप्त होगी। पौराणिक कथाओं के अनुसार ये नौ दिन तंत्र मंत्र की साधना के लिए बेहद खास माने जाते हैं।अघोड़ी व तांत्रिक तंत्र मंत्र को सिद्ध करने के लिए दस महाविद्याओं की विधिवत पूजा अर्चना व यज्ञ करते हैं। यहां देखें गुप्त नवरात्रि पूजा मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त व आपके शहर में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त।

Magh Gupt Navratri 2023 Date, कब है गुप्त नवरात्रि 2023

हिंदु पंचांग के अनुसार गुप्त नवरात्रि माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि को अंत होती है। ऐसे में गुप्त नवरात्रि पर्व आज यानी 22 जनवरी, रविवार से शुरू होकर 30 जनवरी, शुक्रवार को समाप्त होगी। प्रतिपदा तिथि सुबह 02 बजकर 22 मिनट से शुरु हो चुकी है। यहां देखें आपके शहर में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त।

Magh Gupt Navratri 2023 Date, Shubh Muhurat, माघ गुप्त नवरात्रि 2023 तिथि व शुभ मुहूर्त

माघ गुप्त नवरात्रि 22 जनवरी 2023, रविवार
प्रतिपदा तिथि प्रारंभ 22 जनवरी, सुबह 02 बजकर 22 मिनय से
प्रतिपदा तिथि की समाप्ति 22 जनवरी, रात 10:27 बजे
घटस्थापना मुहूर्त 22 जनवरी, सुबह 07:15 से 10 बजकर 58 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:11 से 12 बकर 54 मिनट तक

यहां देखें आपके शहर में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

शुभ मुहूर्त में घटस्थापना अधिक फलदायी होता है। मान्यता है कि देवी भगवती इस दौरान धरती लोक पर वास करती हैं। यहां आप अपने शहर के अनुसार घटस्थापना का शुभ मुहूर्त देख सकते हैं।
दिल्ली सुबह 09:59 से 10:46 तक
लखनऊसुबह 07:15 से 10 बजकर 58 मिनट तक
बनारससुबह 08:28 से 9:46 तक
प्रयागराजसुबह 07:26 से 9:54 तक
कानपुरसुबह 09:59 से 10:46 तक
गोरखपुरसुबह 08:28 से 9:46 तक

गुप्त नवरात्रि में क्या करें क्या ना करें

गुप्त नवरात्रि में कई चीजों को निषेध माना गया है। मान्यत है गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों तक ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करें। यदि संभव हो तो कुश की चटाई पर शैया करें। तथा पीले या लाल वस्त्र धारण करें, देवी भगवती को लाल रंग अतिप्रिया है। ऐसे में पूजा में लाल व पीले रंग का फूल चढ़ाना ना भूलें। ध्यान रहे इस दौरान भूलकर भी तामसिक भोजन यानी मांस मदिरा का सेवन ना करें।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article