क्या सोमवती अमावस्या पर बाल धो सकते हैं, यहां जानिए इस दिन क्या करें और क्या न करें

Somvati Amavasya 2026 Par Kya Kare Kya Nahi : आज सोमवती अमावस्या है। आज के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं।

Somvati Amavasya 2026 Par Kya Kare Kya Nahi : आज 15 जून 2026 को ज्येष्ठ अधिकमास की अमावस्या तिथि है। सोमवार के दिन अमावस्या पड़ने के कारण इसे सोमवती अमावस्या कहा जा रहा है। हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती, पीपल वृक्ष और पितरों की पूजा करने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा भाव से पूजा, व्रत और दान करने से जीवन में सुख-शांति आती है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सोमवती अमावस्या को लेकर कई धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। इस दिन कुछ कार्यों को शुभ माना जाता है, जबकि कुछ कामों से बचना चाहिए।

Somvati Amavasya 2026 Par Kya Kare Kya Nahi   सोमवती अमावस्या पर क्या करें और क्या न करें

सोमवती अमावस्या पर क्या करें और क्या न करें

सोमवती अमावस्या पर क्या करना चाहिए

सोमवती अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना शुभ माना जाता है। संभव हो तो किसी पवित्र नदी में स्नान करें या घर के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए। इस दिन पीपल वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि पीपल में देवताओं का वास होता है। इस कारण पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें, काले तिल चढ़ाएं और दीपक जलाएं। कई लोग इस दिन पीपल की 108 बार परिक्रमा भी करते हैं।

End of Feed