Somvati Amavasya 2024 Date : कब है सोमवती अमावस्या? यहां जानें डेट और महत्व

Somvati Amavasya 2024 Date: सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का बहुत महत्व है। इस दिन को स्नान दान करने के लिए बहुत ही शुभ माना गया है। हर महीने की अमावस्या का अपना विशेष महत्व होता है। ऐसे में आइए जानते हैं चैत्र महीने की सोमवती अमावस्या कब है।

Somvati Amavasya 2024 Date: सोमवती अमावस्या का व्रत हर साल चैत्र महीने की अमावस्या तिथि के दिन रखा जाता है। सोमवती अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करना और दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन श्राद्ध कर्म करने से पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस साल सोमवती अमावस्या का व्रत 8 अप्रैल को रखा जाएगा। सोमवार के दिन ये व्रत होने कारण इसे सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि सोमवती अमावस्या के दिन शिव जी और माता पार्वती की पूजा विधिवत करने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब है सोमवती अमावस्या और क्या इसका महत्व।

Somvati Amavasya 2024 Date

Somvati Amavasya 2024 Date (सोमवती अमावस्या कब है 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र महीने की सोमवती अमावस्या तिथि की शुरुआत 8 अप्रैल को सुबह 03 बजकर 21 मिनट पर होगी और इसके साथ ही इसका समापन रात के 11 बजकर 50 मिनट पर होगा। ऐसे में इस बार सोमवती अमावस्या का व्रत 8 अप्रैल को रखा जाएगा।

सोमवती अमावस्या पूजा विधि (Somvati Amavasya 2024 Puja Vidhi)

  • सोमवती अमावस्या के दिन सुबह गंगाजल युक्त से स्नान करें।
  • यदि हो सके तो गंगा नदी में स्नान करें।
  • फिर सूर्य देवता को जल अर्पित करें।
  • इसके बाद माता पार्वती और शिव जी के सामने घी का दीपक जलाएं।
  • इस दिन पिंड दान करना भी शुभ माना जाता है।
  • फिर भगवान शिव को भोग लगाएं और उनके मंत्रों का जाप करें।

सोमवती अमावस्या महत्व (Somvati Amavasya Importance)

हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का बहुत महत्व है। इस दिन भगवान शिव की विधि पूर्वक पूजा की जाती है। इस दिन शिव की पूजा करने से साधक को सुख, समृद्धि प्राप्त होती है। सोमवती अमावस्या के दिन शिव जी का दूध से अभिषेक करें। इस दिन पिंड दान और तर्पण करने से पूर्वजों का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।

End of Feed