Somvati Amavasya 2024 Date: सोमवती अमावस्या कब है, यहां जानिए डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

Somvati Amavasya 2024 Date: जो अमावस्या सोमवार के दिन पड़ती है। उसे सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा का विधान है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2024 में आखिरी सोमवती अमावस्या का व्रत कब रखा जाएगा।

Somvati Amavasya 2024 Date: सोमवती अमावस्या का व्रत भगवान भोलेनाथ की पूजा को समर्पित होता है। जिस महीने में अमावस्या तिथि सोमवार के दिन पड़ती है। उसे सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है। अमावस्या की तिथि के दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा का विधान है। इसके साथ ही इस तिथि पर पितरों की पूजा करने से भी साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। साल 2024 का समापन होने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2024 की अंतिम अमावस्या कब पड़ रही है और इसके शुभ मुहूर्त के बारे में।

Somvati Amavasya 2024 Date (सोमवती अमावस्या डेट 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार सोमवती अमावस्या का व्रत हर साल पौष महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन मनाई जाती है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 30 दिसंबर को सुबह 04 बजकर 01 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 31 दिसंबर को सुबह 03 बजकर 56 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी।

End of Feed