Som Pradosh Vrat Katha 2025: सोम प्रदोष व्रत आज, करना है भोलेनाथ को प्रसन्न तो पढ़ें ये पावन कथा

Som Pradosh Vrat Katha 2025 (सोम प्रदोष व्रत कथा): सोम प्रदोष व्रत जून 2025 में आज, 23 जून को रखा जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार प्रदोष व्रत रखने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इस व्रत में कथा भी पढ़ी जाती है। यहां से आप इस व्रत की कथा पढ़ सकते हैं।

Som Pradosh Vrat Katha 2025 (सोम प्रदोष व्रत कथा): हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। प्रदोष व्रत आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। ये व्रत भगवान शिव को समर्पित है। ऐसे में जो भी जातक यह व्रत करते हैं भोलेनाथ की कृपा से उनकी सभी मनोवांछ‍ित कामनाओं की पूर्ति होती है। अगर आप भी इस व्रत को रख रहे हैं तो आपको कथा जरूर पढ़ लेनी चाहिए। यहां से आप प्रदोष व्रत की कथा देखें-

som pradosh vrat katha in hindi

सोम प्रदोष व्रत कथा (Som Pradosh Vrat Katha In Hindi)

पौराणिक कथा के अनुसार एक नगर में एक विधवा ब्राह्मणी रहती थी। उसके पति का स्वर्गवास हो गया था। इसलिए वो भीख मांग कर अपना और अपने पुत्र का पेट भरती थी। एक दिन जब ब्राह्मणी घर लौट रही थी तो उसे एक लड़का घायल अवस्था में मिला। ब्राह्मणी उसे अपने घर ले आई। ब्राह्मणी नहीं जानती थी कि वह लड़का विदर्भ का राजकुमार था। शत्रु सैनिकों ने उसके राज्य पर आक्रमण कर उसके पिता को बन्दी बना लिया था, इसलिए वह मारा-मारा फिर रहा था। राजकुमार ब्राह्मणी के घर रहने लगा। एक दिन अंशुमति नामक एक गंधर्व कन्या ने राजकुमार को देखा और वो उस पर मोहित हो गईं।

End of Feed