अगस्त में कब है स्कंद षष्ठी का व्रत, जानें स्कंद षष्ठी का शुभ मुहूर्त, कैसे करें भगवान कार्तिकेय का प्रसन्न

Skand Shashthi Vrat August 2025 (स्कंद षष्ठी का शुभ मुहूर्त): अगस्त 2025 में स्कंद षष्ठी का व्रत 29 तारीख को शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। भादपद्र के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि इसी दिन उदया होगी। यह तिथि भगवान कार्तिकेय को समर्पित है। इस व्रत को मनोकामना पूर्ति करने वाला माना जाता है। यहां देखें इसकी पूजा विधि।

Skand Shashthi Vrat August 2025 (स्कंद षष्ठी का शुभ मुहूर्त): भादपद्र के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि शुक्रवार को 29 अगस्त के दिन पड़ रही है। इस दिन सूर्य सिंह राशि में रहेंगे और चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। दृक पंचांग के अनुसार, 29 अगस्त को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:56 बजे से शुरू होकर 12:47 बजे तक रहेगा। 29 अगस्त को राहुकाल का समय सुबह 10:46 बजे तक रहेगा।

skand shashthi vrat 2025 August

स्कंद षष्ठी का व्रत कैसे करें (Pic: AI Image)

स्कंद षष्ठी का व्रत कैसे करें

इस व्रत को शुरू करने के लिए सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें, फिर मंदिर या पूजा स्थल को साफ करें। इसके बाद आसन बिछाएं, फिर एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और उसके ऊपर भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा को स्थापित करें। अब व्रत का संकल्प लेने के बाद कार्तिकेय भगवान के वस्त्र, इत्र, चंपा के फूल, आभूषण, दीप-धूप और नैवेद्य अर्पित करें। भगवान कार्तिकेय का प्रिय पुष्प चंपा है, इस वजह से इस दिन को स्कंद षष्ठी, कांडा षष्ठी के साथ चंपा षष्ठी भी कहते हैं।

End of Feed