बंपर कमाई को हो जाएं तैयार ये 6 राशियां, शुक्र और शनि का शतांक योग देगा छप्परफाड़ लाभ

Shukra Shani Shatank Yog 2026 : धन के दाता शुक्र और न्यायाधीश शनि ने एक दूसरे के साथ शतांक योग बना लिया है। यह योग किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा, आइए जानते हैं।

Shukra Shani Shatank Yog 2026 : 7 जून 2026 की सुबह 11 बजकर 23 मिनट पर शुक्र और शनि के बीच शतांक योग का निर्माण हुआ है। यह योग लगभग एक महीने तक प्रभावी रहेगा। इस समय शुक्र वृषभ राशि में हैं और 8 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि शनि पूरे समय मीन राशि में रहेंगे। शुक्र सुख, धन, प्रेम और वैभव के कारक हैं, जबकि शनि कर्म, अनुशासन और स्थायी सफलता के ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों का यह संबंध कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

Shukra Shani Shatank Yog 2026   शतांक योग से किन राशि वालों को लाभ होगा

शतांक योग से किन राशि वालों को लाभ होगा

वृषभ राशि

शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं और इस समय बेहद मजबूत स्थिति में हैं। शतांक योग के प्रभाव से आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जबकि व्यापारियों को लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने की संभावना रहेगी। परिवार में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

End of Feed