आज इस बड़े ग्रह ने बदली है अपनी राशि, इन लोगों की जिंदगी में करेगा बड़ा उलट-फेर, कोई प्लानिंग नहीं आएगी काम

shukra rashi parivartan august 2025: आज से शुक्र ग्रह ने अपनी राशि बदली है। अब वह 14 सितंबर तक कर्क राशि में रहेंगे। यह गोचर ज्योतिष में शुभ माना जा रहा है और खासतौर पर कम्यूनिकेशन लाइन से जुड़े लोग लाभ प्राप्त करेंगे। इस दौरान चावल का दान शुभ रहेगा। देखें सभी राशियों को शुक्र के गोचर का प्रभाव क्या होगा।

shukra rashi parivartan august 2025: शुक्र 21 अगस्त को मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश कर 14 सितंबर तक कर्क राशि मे रहेंगे। ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज ने बताया कि कर्क का स्वामीग्रह चन्द्रमा होता है। शुक्र फ़िल्म, ग्लैमर व धन का कारक ग्रह है। शुक्र बैंकिंग,मीडिया व मैनेजमेंट जॉब व उच्च शिक्षा का कारक ग्रह है। शुक्र का कर्क में होना बहुत ही शुभ है। वृष व तुला का स्वामीग्रह शुक्र सबसे चमकीला व प्रसिद्धि का कारक ग्रह है। चावल का दान करें। यह गोचर स्वास्थ्य के लिये लाभदायक है। इस समय दान अनन्त गुणा फलदायी है। शुक्र का कर्क राशि में होना व्यवसाय जगत के लिए बेहतर है। फ़िल्म जगत व अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय के लिए शुक्र का यह गोचर बहुत ही शुभ है। आगे देखें सुजीत जी महाराज द्वारा बताया गया शुक्र गोचर का राशिफल।

shukra rashi parivartan august 2025

shukra rashi parivartan august 2025 (Pic: Canva)

अगस्त 2025 में शुक्र गोचर का राशियों पर प्रभाव

1 मेष- शुक्र चतुर्थ रहेंगे। जॉब में किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारंभ करेंगे। हेल्थ में सुधार आते रहेंगे। व्यवसाय में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। छात्रों को सफलता मिलेगी। सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक शुक्रवार को चावल का दान करें।

End of Feed