Shukra Mangal Kendra Yog 2026: 29 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर धन, सुख और वैभव के कारक शुक्र तथा साहस, ऊर्जा और कर्म के कारक मंगल एक-दूसरे से 90 डिग्री के कोण पर आ गए हैं। इस ज्योतिषीय स्थिति से केंद्र योग (Square Aspect) का निर्माण हुआ है। इस समय मंगल वृषभ राशि के मृगशिरा नक्षत्र में हैं, जबकि शुक्र सिंह राशि के उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान हैं।
शुक्र-मंगल का केंद्र योग किन राशियों को लाभ देगा
वैदिक ज्योतिष में 90 डिग्री का संबंध केवल टकराव का प्रतीक नहीं माना जाता, बल्कि यह ऐसी ऊर्जा पैदा करता है जो व्यक्ति को एक्शन लेने के लिए प्रेरित करती है। जब मंगल की डिसिप्लिन, एक्शन और कॉम्पिटिटिव एनर्जी शुक्र की क्रिएटिविटी, लग्जरी और रेप्युटेशन से जुड़ती है, तब कुछ राशियों के लिए करियर, बिजनेस और फाइनेंशियल ग्रोथ के नए रास्ते खुल सकते हैं। हालांकि यह योग तभी श्रेष्ठ फल देता है, जब व्यक्ति सही स्ट्रैटजी और समय पर लिए गए डिसीजन के साथ आगे बढ़े।
केंद्र योग क्या है
सामान्य तौर पर 90 डिग्री की दृष्टि को चुनौतीपूर्ण माना जाता है, लेकिन कई ज्योतिषीय विश्लेषण में यह डायनेमिक रिजल्ट्स देने वाला योग भी माना जाता है। इसका अर्थ है कि यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से किसी कार्य में मेहनत कर रहा है तो यह योग उसे आगे बढ़ने के लिए आवश्यक परिस्थितियां बना सकता है। इस योग का प्रभाव दो हफ्तों तक अधिक रहता है।
मंगल अपने नक्षत्र मृगशिरा में होने के कारण लक्ष्य तक पहुंचने की इच्छा, रिसर्च और नई दिशा में प्रयास बढ़ा रहा है। वहीं, शुक्र अपने नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी में होने से क्रिएटिविटी, सोशल रिकॉग्निशन, रिलेशनशिप और फाइनेंशियल बेनिफिट्स को मजबूत कर रहे हैं। यही कारण है कि यह योग मेहनती लोगों को अधिक सपोर्ट करेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह केंद्र योग किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह केंद्र योग धन और क्रिएटिविटी से जुड़े भावों को एक्टिव कर रहा है। लंबे समय से रुका हुआ कोई बिजनेस प्लान या नया प्रोजेक्ट अब गति पकड़ सकता है। यदि आप मार्केटिंग, मीडिया, डिजिटल बिजनेस या सेल्स से जुड़े हैं तो आपकी पर्सनैलिटी और लीडरशिप लोगों को प्रभावित करेगी। इनकम के नए सोर्स भी बन सकते हैं। हालांकि किसी भी बड़े इनवेस्टमेंट से पहले पूरी प्लानिंग जरूर करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह योग कम्युनिकेशन, नेटवर्किंग और करियर ग्रोथ को मजबूत करेगा। पत्रकारिता, कंटेंट, आईटी, एजुकेशन, सोशल मीडिया और कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़े लोगों को नई ऑपरच्युनिटी मिल सकती है। आपकी बातों का प्रभाव पहले से ज्यादा रहेगा और किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग भी मिल सकता है। यह समय अपनी स्किल्स दिखाने का है, क्योंकि आपकी मेहनत अब नोटिस की जाएगी।
सिंह राशि
सिंह राशि में स्थित शुक्र इस राशि वालों की पर्सनैलिटी, कॉन्फिडेंस और सोशल इमेज को मजबूत कर रहे हैं, जबकि मंगल करियर से जुड़े भाव को एक्टिव कर रहे हैं। इसका सीधा असर प्रोफेशनल लाइफ पर दिखाई दे सकता है। प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या किसी बड़े प्रोजेक्ट का नेतृत्व मिलने की संभावना रहेगी। कला, फैशन, एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पब्लिक लाइफ से जुड़े लोगों के लिए यह योग विशेष रूप से लाभकारी रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह योग इनकम, बड़े संपर्क और भविष्य की योजनाओं को मजबूत कर रहा है। यदि आपने पहले किसी प्रोजेक्ट पर मेहनत की है तो अब उसके रिजल्ट्स मिलने शुरू हो सकते हैं। बिजनेस में नए क्लाइंट्स जुड़ सकते हैं और प्रोफेशनल नेटवर्क पहले से मजबूत होगा। रिसर्च, इन्वेस्टमेंट, इंश्योरेंस और डेटा से जुड़े क्षेत्रों में काम करने वालों को विशेष लाभ मिलने के योग हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र पार्टनरशिप और मंगल करियर की नींव को मजबूत कर रहे हैं। यदि आप किसी नई बिजनेस पार्टनरशिप या जॉइंट वेंचर पर काम कर रहे हैं तो यह समय सकारात्मक साबित हो सकता है। रियल एस्टेट, कंसल्टेंसी, कॉर्पोरेट सेक्टर और स्टार्टअप से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग भी बड़े फैसले लेने में मदद करेगा।
क्यों खास है यह योग
इस केंद्र योग की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि दोनों ग्रह अपने प्रभावशाली नक्षत्रों में स्थित हैं। मंगल का मृगशिरा नक्षत्र रिसर्च, एक्शन और स्ट्रैटजी को मजबूत करता है, जबकि शुक्र का उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र क्रिएटिविटी, रेप्युटेशन और सोशल अट्रैक्शन को बढ़ाता है। इस कारण यह योग भाग्य से ज्यादा स्मार्ट वर्क और सही समय पर लिए गए डिसीजन को सफलता में बदलने का काम करेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
